नायडू के अचानक निरीक्षण में गायब मिले आधे कर्मचारी
शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को अपने मंत्रालय के लेटलटीफ कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा। नायडू ने कर्मचारियों की गैरहाजिरी की शिकायत के बाद सोमवार सुबह जब मंत्रालय का अचानक निरीक्षण किया, तो करीब 133 में से
नई दिल्ली। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने सोमवार को अपने मंत्रालय के लेट-लतीफ कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा। नायडू ने कर्मचारियों की गैरहाजिरी की शिकायत के बाद सोमवार सुबह जब मंत्रालय का अचानक निरीक्षण किया, तो करीब 133 में से 80 कर्मचारी अपने सीट से नदारद मिले। नायडू ने सभी कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।
जानकारी के मुताबिक नायडू को शहरी विकास मंत्रालय में कर्मचारियों के देर से आने और अक्सर सीट से गायब रहने की शिकायतें मिल रही थीं। मंत्रालय की ओर से सभी कर्मचारियों को सवा नौ बजे तक दफ्तर पहुंचने को कह दिया गया था। बावजूद इसके लेट-लतीफ कर्मचारी आदत से बाज नहीं आ रहे थे।
सोमवार को नायडू करीब 11 बजे पूरे मंत्रालय के दौरे पर निकल पडे़। अधिकतर कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं थे। नायडू मंत्रालय में मौजूद कर्मचारियों से बाकियों का अता-पता पूछते देखे गए। उन्होंने कर्मचारियों के सीट पर न होने पर नाराजगी जताई। इस अचानक निरीक्षण में 133 में से 80 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सभी कर्मचारियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
पढ़ें: यूपीएससी मुद्दा एक हफ्ते में सुलझा लिया जाएगा: राजनाथ