Move to Jagran APP

'जुड़वा2' में वरुण धवन हुए डबल, 65 साल पहले इस एक्ट्रेस ने पहली बार निभाया था डबल रोल

डबल रोल जहां एक्टर्स को अपना एक्टिंग टेलेंट दिखाने का मौक़ा देते हैं, वहीं दर्शकों को भी एक टिकट के दाम में एंटरटेनमेंट की डबल डोज़ मिल जाती है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 05:07 PM (IST)Updated: Sun, 01 Oct 2017 09:50 PM (IST)
'जुड़वा2' में वरुण धवन हुए डबल, 65 साल पहले इस एक्ट्रेस ने पहली बार निभाया था डबल रोल
'जुड़वा2' में वरुण धवन हुए डबल, 65 साल पहले इस एक्ट्रेस ने पहली बार निभाया था डबल रोल

मुंबई। बॉलीवुड फ़िल्मों में डबल रोल दर्शकों के साथ फ़िल्ममेकर्स के भी फेवरेट हैं। सिनेमा के अलग-अलग दौर में ऐसी फ़िल्में आती रही हैं, जिनमें एक्टर्स ने डबल रोल निभाकर मनोरंजन की डबल डोज़ दी है।

loksabha election banner

वरुण धवन अपने पापा डेविड धवन की फ़िल्म 'जुड़वा 2' में दो अवतारों में दिख रहे हैं। वरुण की ये पहली फ़िल्म है, जिसमें वो दो रोल्स में दिखायी देंगे। 'जुड़वा 2' में जैकलीन फ़र्नांडिस और तापसी पन्नू फ़ीमेल लीड रोल्स निभा रही हैं। जैकलीन ख़ुद रॉय में डबल रोल निभा चुकी हैं। इस फ़िल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल और रणबीर कपूर लीड रोल्स में थे।

यह भी पढ़ें: जुड़वा2 रिलीज़ हो गयी, क्या टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड में बना पाएगी जगह

 

हाल ही में रिलीज़ हुई अ जेंटलमैन में सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार डबल रोल में दिखायी दे रहे हैं। इस रोमांटिक एक्शन फ़िल्म में सिद्धार्थ का एक किरदार सीधा-सादा, जबकि दूसरा एक्शनबाज़ है। मिस्टेकन आइडेंटिटी पर आधारित फ़िल्म में जैकलीन फ़र्नांडिस ने फ़ीमेल लीड रोल निभाया है। 

अनीस बज़्मी की फ़िल्म 'मुबारकां' में अर्जुन कपूर डबल रोल में नज़र आ चुके हैं। हालांकि इनमें से एक किरदार सिख गेटअप में दिखाया गया। अर्जुन इससे पहले 'औरंगज़ेब' में भी डबल रोल अदा कर चुके हैं। सनी देओल वैसे को गदर मचाने के लिए अकेले काफ़ी हैं, मगर 'भैया जी सुपरहिट' में वो डबल रोल में दिखने वाले हैं। इस फ़िल्म में उनका एक किरदार बनारसी डॉन का है। फ़िल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल और प्रीति ज़िंटा हैं।

2016 में सनी लियोनी ने 'मस्तीज़ादे' के ज़रिए अपने फै़ंस को डबल ट्रीट दी थी। सनी का एक करेक्टर तुषार कपूर तो दूसरा वीर दास के अपोज़िट कास्ट किया गया था।

यह भी पढ़ें: सनी लियोनी से आलिया भट्ट तक, जानिए इन 12 एक्टर्स के लिए क्यों ख़ास है 2017

 

2015 की फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान ख़ान डबल रोल में दिखे। सलमान का एक किरदार प्रिंस था, तो दूसरा कॉमन मैन। सूरज बड़जात्या डायरेक्टेड फ़िल्म में सोनम कपूर फ़ीमेल लीड रोल में थीं। डबल रोल के लिए सलमान की यादगार फ़िल्म जुड़वा है, जिसके रीमेक में अब वरुण दिखायी दे रहे हैं।

आनंद एल राय ने डबल रोल निभाने का चांस कंगना रनौत को 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में दिया। इस सीक्वल में कंगना ने तनु के साथ हरियाणवी एथलीट का रोल निभाया। उनके अपोज़िट आर माधवन ही थे। हॉरर फ़िल्म 'एलोन' में बिपाशा बसु डबल रोल निभा चुकी हैं, जो Conjoined sisters के थे।

यह भी पढ़ें: इन 5 फ़िल्मों के साथ हुआ कुछ ऐसा कि फ्लॉप होते-होते हो गयीं हिट

'एक्शन जैक्सन' में अजय देवगन डबल रोल में नज़र आ चुके हैं। अजय का एक करेक्टर Crook का था, जबकि दूसरा एक किलर का था। 'धूम 3' में आमिर ने डबल रोल प्ले किया था। दोनों किरदार ट्विंस के थे। 'कृष 2' और 'कृष 3' में रितिक रोशन डबल रोल में दिख चुके हैं। ये किरदार बाप-बेटे के थे।

वैसे डबल रोल जहां एक्टर्स को अपना एक्टिंग टेलेंट दिखाने का मौक़ा देते हैं, वहीं दर्शकों को भी एक टिकट के दाम में एंटरटेनमेंट की डबल डोज़ मिल जाती है। तकनीक ने अब डबल रोल निभाना काफ़ी आसान कर दिया है। 'फ़ैन' में शाह रुख़ ख़ान ने डबल रोल निभाया- एक सुपरस्टार का, दूसरा उसके फ़ैन का। 'फ़ैन' के किरदार के लिए शाह रुख़ ने प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया। शाह रुख़ की ही फ़िल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में अभिषेक बच्चन ने डबल रोल प्ले किया था।

यह भी पढ़ें: कटरीना की इन 10 तस्वीरों में जानिए टाइगर ज़िंदा है का हर अपडेट

हिंदी सिनेमा में डबल रोल तब से निभाये जाते रहे हैं, जब तकनीक इतनी उन्नत नहीं थी। पहली बार डबल रोल निभाने का क्रेडिट लेजेंडरी एक्ट्रेस नर्गिस को जाता है, जिन्होंने 1952 की फ़िल्म 'अनोखी' में डबल रोल प्ले किया था। इनमें से एक करेक्टर नर्तकी और दूसरा राजकुमारी का था। इसके बाद 'हम दोनों', 'राम और श्याम', 'सीता और गीता', 'चालबाज़' जैसी फ़िल्मों में डबल रोल का सिलसिला जारी रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.