Move to Jagran APP

दादरी में बेगुनाहों को फंसा रही है उप्र सरकार: मेनका गांधी

महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर दादरी घटना को लेकर लोगों को गुमराह करने और जांच के नाम पर निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगाया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 10:05 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 10:09 PM (IST)
दादरी में बेगुनाहों को फंसा रही है उप्र सरकार: मेनका गांधी

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर दादरी घटना को लेकर लोगों को गुमराह करने और जांच के नाम पर निर्दोष लोगों को फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सजा दी जानी चाहिए लेकिन किसी निर्दोष को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। वहीं बाबा रामदेव ने कहा कि पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध के बिना इस विवाद का अंत नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में गोहत्या पर प्रतिबंध लगा सकते हैं।

loksabha election banner

मेनका गांधी ने कहा कि देश में कानून का शासन है और दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि दादरी की घटना और उसकी जांच को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार और वहां की पुलिस इस मामले में राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 'जिन दो युवकों पर दोष मढ़ा जा रहा है, वे निर्दोष हैं। मैं उन्हें जानती हूं।' यह सरासर उप्र पुलिस की अक्षमता है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि देश में किसी को भी सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ना चाहिए।

वहीं बाबा रामदेव ने गोहत्या पर प्रतिबंध को सही तरीके से लागू नहीं करने पर अखिलेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस विवाद का अंत पूरे देश में गोहत्या को पूरी तरह प्रतिबंधित किये बिना नहीं हो सकता है। अभी कुछ राज्यों ने इसे प्रतिबंधित कर रखा है, तो कुछ में इसकी खुली छूट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्रीय कानून बनाकर पूरे देश में इसे प्रतिबंधित कर देना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.