ओबामा यात्रा को कांग्रेस ने बताया भारत के लिए सफल दौरा
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा को कांग्रेस ने देश के लिए सफल दौरा करार दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि अमेरिका ने भारत की स्थाई सीट का संयुक्त राष्ट्र में पुरजोर समर्थन
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की भारत यात्रा को कांग्रेस ने देश के लिए सफल दौरा करार दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि अमेरिका ने भारत की स्थाई सीट का संयुक्त राष्ट्र में पुरजोर समर्थन करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है क अमेरिका ने भारत की इस मांग को माना है हम यूएन में स्थाई सीट के हकदार हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति ओबामा ने एक बेहद खास चीज का अपने दौरे में जिक्र किया है। जिसमें उन्होंने भारत और अमेरिका के विकास और मजबूती की बात कही है। कांग्रेस नेता ने ओबामा की भारत यात्रा हमारे देश के विकास के लिहाज से बेहद अहम थी। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच विभिन्न मुद़दों पर हुई बातचीत के सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।