Move to Jagran APP

महिला होने के कारण मेरी मां को भारत में जज नहीं बनने दिया गया: निकी हेली

निकी हेली के पिता आजित सिंह और मां राज कौर रंधावा कथित तौर पर 1960 के दशक में भारत से अमेरिका गए थे।

By Digpal SinghEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 11:20 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 11:48 AM (IST)
महिला होने के कारण मेरी मां को भारत में जज नहीं बनने दिया गया: निकी हेली
महिला होने के कारण मेरी मां को भारत में जज नहीं बनने दिया गया: निकी हेली

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की स्थायी सदस्य भारतीय मूल की निकी हेली ने भारत में महिलाओं कि स्थिति के संबंध में एक विवादास्पद बात कही है। निकी ने कहा कि अगर उनकी मां भारत में होती तो उन्हें कभी भी न्यायाधीश (जज) नहीं बनने दिया गया, क्योंकि वो महिला हैं।

loksabha election banner

काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशन की एक मीटिंग के दौरान महिलाओं की भूमिका पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में बुधवार को उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा, जब भारत में शिक्षा तक काफी लोगों की पहुंच नहीं थी, उस समय मेरी मां लॉ स्कूल में पढ़ाई करने गई। असल में वह भारत की कुछ पहली महिला जजों में से एक हो सकती थीं, लेकिन महिलाओं की स्थित को देखते हुए उन्हें जज की कुर्सी पर नहीं बैठने दिया गया।

उन्होंने आगे कहा, लेकिन देखिए उनके लिए यह देखना कितना मजेदार रहा होगा कि उनकी बेटी अमेरिका में साउथ कैरोलिना की गवर्नर बनी और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की दूत हैं।

निकी हेली के पिता आजित सिंह और मां राज कौर रंधावा कथित तौर पर 1960 के दशक में भारत से अमेरिका गए थे। लेकिन ज्ञात हो कि आजादी से भी पहले और निकी के माता-पिता के भारत छोड़ने से करीब दो दशक पहले ही अन्ना चांडी त्रावनकोर में जज रह चुकी थीं। इसलिए निकी की इस टिप्पणी में कोई दम नहीं दिखता।


निकी को आईना दिखाती हैं चांडी

चांडी को देश के आजाद होने के करीब एक साल बाद साल 1948 में जिला न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नति मिली। यही नहीं साल 1959 में वह हाईकोर्ट में जज बन गई थीं। हेली के माता-पिता के भारत छोड़कर जाने से सालों पहले चांडी जज बन चुकी थीं, उन्होंने बहुत अच्छे से अपना काम किया और उन्हें जज की कुर्सी पर बैठने से किसी ने रोका भी नहीं।

गौरतलब है कि हेली पहली भारतीय-अमेरिकी नागरिक हैं जिन्हें अमेरिका का दूत बनाया गया है। उनका पद अमेरिका में कैबिनेट स्तर का है। बता दें कि उन्हें साल 2010 में साउथ कैरोलिना का गवर्नर चुना गया था।

यह भी पढ़ें: निक्की हेली ने की यूक्रेन में रूसी नीति की आलोचना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.