Move to Jagran APP

उड़ी हमले में शहीद बिहार के राजकिशोर सिंह को आठ साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

उड़ी हमले में घायल हुए बिहार के जवान शहीद राजकिशोर सिंह का पार्थिव शरीर आज अहले सुबह उनके पैतृक आवास पहुंचा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 01 Oct 2016 09:41 AM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2016 10:01 PM (IST)
उड़ी हमले में शहीद बिहार के राजकिशोर सिंह को आठ साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

पटना [वेब डेस्क]। उड़ी आतंकी हमले में शहीद हुए जवान राजकिशोर सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार के अहले सुबह भोजपुर के बड़हरा प्रखंड स्थित उनके गांव पीपरपांती स्थित पैतृक आवास पर पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचने के साथ ही घर का माहौल बड़ा ही दारुण हो गया।

loksabha election banner

उनके दर्शन करने पहुंचे आस-पास के इलाके के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। शहीद के पार्थिव शरीर को दोपहर के बाद सुपुर्द ए खाक किया गया। उनके पार्थिव शरीर को आठ साल के बेटे हेमंत ने मुखाग्नि दी। इसे देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गए। शहीद राजकिशोर सिंह अपने बेटे को भी वीर सैनिक बनाना चाहते थे। उनकी दिली ख्वाहिश थी कि उनका बेटा भी सेना ज्वाइन करे।

पैतृक गांव में की गई अंत्येष्टि

आज शहीद जवान राजकिशोर सिंह की अंत्येष्टि पूरे राजकीय सम्मान के साथ भोजपुर स्थित उनके गांव में की गई। उनकी अंत्येष्टि में जिला प्रभारी मंत्री विजय प्रकाश के साथ ही कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। इसके साथ ही शहीद को आज सेना के जवानों ने नम आंखों से अंतिम सलामी दी। लोगों ने भी उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शुक्रवार को दिल्ली से पटना पहुंचा था पार्थिव शरीर

शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को दिन के 2:50 बजे दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पहुंचा। यहां सैकड़ों लोग पहले से ही उनके दर्शन के लिए इंतजार में खड़े थे। पार्थिव शरीर पहुंचते ही उपस्थित लोगों की आंखें छलछला गईं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उड़ी में घायल नायक राज किशोर सिंह की मृत्यु पर पूरा बिहार उनके परिवार के साथ है, साथ ही उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से उनके आश्रितों को 11 लाख रुपये देने की बात कही।

उड़ी हमले में हो गए थे घायल

आतंकी हमले में घायल राजकिशोर की मृत्यु गुरुवार को श्रीनगर के अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल, एसएसपी मनु महाराज, एयरपोर्ट निदेशक राजेन्द्र सिंह लाहौरिया, पूर्व सांसद मीना सिंह सहित बिहार रेजिमेंट के ब्रिगेडियर आर. राजकुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। हालांकि राज्य सरकार का कोई मंत्री एयरपोर्ट नहीं पहुंचा।

पढें - उड़ी हमला : बिहार के शहीद सुनील की बेटी ने कहा - पिता की शहादत पर गर्व है

शहीद जवान का पार्थिव शरीर दानापुर कैंट अस्पताल में रखा गया था जहां से शनिवार की सुबह 5:30 बजे पार्थिव शरीर भोजपुर के बड़हरा प्रखंड स्थित शहीद जवान के पैतृक गांव पीपरपांती पहुंचा।

एयरपोर्ट पर सैनिक सम्मान

शहीद जवान के पार्थिव शरीर के एयरपोर्ट पहुंचने पर सैनिक सम्मान दिया गया। प्रशासन की तरफ से शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी गई। बिग्रेडियर आर राजकुमार के नेतृत्व में 36 बिहार रेजिमेंट के जवानों ने श्रद्धांजलि दी।

PICS : उड़ी हमला - शहीद सपूत राज किशोर सिंह को दी गई आखिरी सलामी


देश के लिए शहीद हुआ मेरा भाई

शहीद जवान राजकिशोर सिंह के बड़े भाई बेनी माधव सिंह और छोटे भाई अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मेरा भाई देश के लिए शहीद हुआ है। इससे ज्यादा गौरव की बात और क्या हो सकती है। भाई के खोने का मलाल जरूर है। केंद्र सरकार आतंकवाद के खात्मे के लिए सख्त कदम उठाए। जवान देश की रक्षा के लिए कुर्बानी करने के लिए तैयार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.