अब APJ के नाम से जानी जाएगी UPTU
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) अब एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जानी जाएगी। इसका नाम बदलकर अब पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से पहचाने जाने वाले एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है। इसकी घोषणा खुद सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की है। इस
लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) अब एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से जानी जाएगी। इसका नाम बदलकर अब पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन के नाम से पहचाने जाने वाले एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया गया है। इसकी घोषणा खुद सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के नए परिसर में पूर्व राष्ट्रपति की याद में एक भव्य स्मारक बनवाने की भी घोषणा की है।
अपने आधिकारिक बयान में उन्होंने कहा है कि कलाम को उत्तर प्रदेश से बेहद लगाव था। पूर्व राष्ट्रपति ने राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नौ सूत्र दिये थे, जिस पर प्रदेश सरकार गम्भीरता से काम कर रही है।
अखिलेश ने कहा कि कलाम ने हाल में कन्नौज जिले की तिर्वा तहसील स्थित फकीरपुरा गांव में 250 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और खुशहाली के लिये कलाम के दूरदर्शी विचारों और सिद्धांतों ने उन्हें बेहद प्रभावित किया है। कलाम के यूं चले जाने से सलमान की एक ख्वाहिश रह गई अधूरी