लेकिन इतने गरीब तो नहीं हैं यूपी के विधायक
उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बृहस्पतिवार को विधायकों के वेतन बढ़ाने के लिए भले ही यह दलील दी हो कि उन्हें अपने मेहमानों को चाय पिलाना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन, विधानसभा चुनाव के वक्त इनके नामांकन पत्रों पर नजर डालें तो पता चलता है कि यह इतने गरीब नहीं बल्कि इनकी माली हालत बेहद चौंकाने वाली है।
नदीम, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बृहस्पतिवार को विधायकों के वेतन बढ़ाने के लिए भले ही यह दलील दी हो कि उन्हें अपने मेहमानों को चाय पिलाना भी मुश्किल हो रहा है। लेकिन, विधानसभा चुनाव के वक्त इनके नामांकन पत्रों पर नजर डालें तो पता चलता है कि यह इतने गरीब नहीं बल्कि इनकी माली हालत बेहद चौंकाने वाली है।
नामांकन पत्रों के साथ दाखिल शपथपत्रों का विश्लेषण करने के बाद एसोसिएशन फार डेमक्रेटिक रिफार्म्स ने जो रिपोर्ट तैयार की है कि वह बताती है कि यूपी के 271 यानी 67 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं और इनमें से 28 तो ऐसे हैं, जिनकी माली हालत दस करोड़ रुपये से लेकर 56 करोड़ रुपयों तक है।
पार्टीवार अगर देखा जाए समाजवादी पार्टी के 224 विधायकों के पास औसत संपत्ति दो करोड़ रुपये की थी। बसपा, भाजपा और कांग्रेस के विधायकों की औसत संपत्ति चार करोड़ रुपये, रालोद और पीस पार्टी के विधायकों की औसत संपत्ति छह करोड़ रुपये थी।
पचास हजार रुपये महीना पाते हैं विधायक
ऐसा भी नहीं है कि इनकी तनख्वाह कम है। विधायकों को करीब 50 हजार रुपये महीने मिलता है, जिसमें मूल वेतन आठ हजार, निर्वाचन भत्ता 22 हजार, चिकित्सीय भत्ता 10 हजार, सचिवीय भत्ता 10 हजार रुपये शामिल है। विधायकों को साल में सवा लाख के रेलयात्रा कूपन, 6 हजार महीने का टेलीफोन खर्च मिलता है।
विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधान परिषद सभापति, उपसभापति, कैबिनेट मंत्रियों, राज्यमंत्रियों का मूल वेतन 12 हजार है। इन्हें भी निर्वाचन भत्ते के रूप में 22 हजार, चिकित्सीय भत्ते के रूप में 10 हजार और सचिवीय भत्ता 10 हजार समेत 54 हजार रुपये महीना मिलता है।
पार्टीवार करोड़पति विधायक
सपा : 140
बसपा : 63
भाजपा : 32
कांग्रेस : 18
रालोद : 07
निर्दल : 04
पीपा : 03
कौमीदल: 02
एनसीपी :01
आइएमसी : 01
-------
कुल : 271
-------
दस करोड़ रुपये से अधिक सम्पत्ति वाले विधायक
1- काजिम अली (कांग्रेस) : 56 करोड़
2-शाह आलम (बसपा) : 54 करोड़
3- महेश शर्मा (भाजपा) : 37 करोड़
4- सुभाष (सपा) : 35 करोड़
5- करतार सिंह (रालोद) : 26 करोड़
6- ओम कुमार (बसपा) : 24 करोड़
7- देवेंद्र अग्रवाल (सपा): 21 करोड़
8- हेमलता चौधरी (बसपा) : 20 करोड़
9- उमाशंकर (बसपा) : 20 करोड़
10- अमरपाल (बसपा) : 20 करोड़
11-संगीत सिंह (भाजपा) : 20 करोड़
12- नूर राना (बसपा) : 19 करोड़
13-डा. अयूब (पीस पार्टी): 18 करोड़ 14 -जफर आलम ( सपा) : 18 करोड़
15- कुंवर आनंद सिंह(सपा): 18 करोड़
16- जाकिर अली (बसपा) : 16 करोड़
17-विमला सिंह (भाजपा) : 16 करोड़
18- अरिदमन सिंह (सपा) : 14 करोड़
19-केशव प्रसाद (भाजपा): 13 करोड़
20-अजय कुमार (सपा) : 13 करोड़
21- जमालुद्दीन (सपा) : 12 करोड़
22- मो. आसिफ (बसपा) : 11
23- मुकेश शर्मा (सपा) : 10 करोड़
24- बब्बन (बसपा) : 10 करोड़
25- संजय जायसवाल(कांग्रेस): 10करोड़
26- अरुन कुमार (भाजपा) : 10 करोड़
27- जगन प्रसाद (भाजपा) : 10 करोड़
28- रामेश्वर सिंह (सपा) : 10 करोड़
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर