गोवा: डांस बार में पकड़े गए सपा विधायक
गोवा के डांस बार पर पड़े छापे में उत्तर प्रदेश के सीतापुर से समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। छापे में विधायक के अलावा पांच अन्य लोग भी पकड़े गए हैं, जिनमें तीन उत्तर प्रदेश और दो नेपाल के रहने वाले हैं। राजधानी पणजी स्थित इस डांस बार पर पुलिस ने सोमवार देर रात छापा मारकर वहां से छह बार बालाओं को
पणजी। गोवा के डांस बार पर पड़े छापे में उत्तर प्रदेश के सीतापुर से समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। छापे में विधायक के अलावा पांच अन्य लोग भी पकड़े गए हैं, जिनमें तीन उत्तर प्रदेश और दो नेपाल के रहने वाले हैं।
पढ़ें: हुक्का बार में तीस युवक-युवतियां गिरफ्तार
राजधानी पणजी स्थित इस डांस बार पर पुलिस ने सोमवार देर रात छापा मारकर वहां से छह बार बालाओं को मुक्त कराया था। ये लड़कियां पंजाब, दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से यहां लाई गई थीं। छापे के दौरान डांस बार संचालक मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।
पढ़ें: बार की आड़ में जिस्मफरोशी, तहखाने में छिपाई थीं लड़कियां
पुलिस उपाधीक्षक महेश गावंकर के मुताबिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार लोगों में सपा विधायक भी हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे को विधायक की गिरफ्तारी की सूचना दी गई।
बताते हैं कि महेंद्र सिंह सीतापुर से चार बार विधायक रह चुके हैं। पकड़े गए लोगों में अजय प्रकाश सिंह और धर्मेद्र प्रसाद भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। गावंकर के मुताबिक छापे में दो नेपाली नागरिक भी पकड़े गए हैं। इनकी पहचान कोमल थापा और संजीव शाह के रूप में हुई है।
मुक्त कराई गई डांस बार बालाओं को महिला सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह डांस बार पिछले कुछ हफ्तों से चल रहा था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर