Move to Jagran APP

यूपी चुनाव2017: कांग्रेस-सपा गठबंधन पर आज साफ हो सकती है तस्वीर

सीटों के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस में गठबंधन पर पेंच है। बताया जा रहा है कि 20 सीटों को लेकर मामला उलझा हुआ है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sun, 22 Jan 2017 12:38 AM (IST)Updated: Sun, 22 Jan 2017 10:41 AM (IST)
यूपी चुनाव2017: कांग्रेस-सपा गठबंधन पर आज साफ हो सकती है तस्वीर
यूपी चुनाव2017: कांग्रेस-सपा गठबंधन पर आज साफ हो सकती है तस्वीर

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) व कांग्रेस गठबंधन के चुनावी मैदान में उतरने की संभावना और कम हो गई है। वजह, कांग्रेस 120 सीटों से कम पर तैयार नहीं और सपा 100 सीटों से ऊपर देने को राजी नहीं है। शनिवार को कांग्रेस चुनाव प्रबंधक प्रशांत किशोर की मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात हुई मगर कोई नतीजा नहीं निकला। यादव ने स्पष्ट कहा कि निर्णय कांग्रेस को करना है कि वह गठबंधन चाहती है या नहीं। रविवार को गठबंधन पर तस्वीर साफ हो जाने की उम्मीद है।

loksabha election banner

सपा व कांग्रेस गठबंधन में सीटों की पेंच कई दिनों से फंसी है। मामला सिर्फ 20 सीटें इधर-उधर करने का है। इसमें एक दुश्वारी यह भी है कि गठबंधन की बातचीत में गांधी परिवार का कोई सदस्य अब तक सीधे शामिल नहीं हुआ। कांग्रेस के बड़े नेता भी सिर्फ फोन पर चर्चा कर रहे हैं जिससे बीच का रास्ता नहीं निकल पा रहा है। दरअसल, सरकार सदस्य संख्या पर बनती-बिगड़ती है।

यह भी पढ़ें: दलबदलुओं के सहारे लगेगी भाजपा की नैया पार!

चुनाव परिणाम के बाद परिस्थितियां किस करवट बैठेंगी, इसका सटीक आकलन संभव नहीं है। लिहाजा सपा 300 सीटों से कम पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। कांग्रेस भी दूर की कौड़ी देखते हुए 120 सीटों से कम पर राजी नहीं हो रही है। हालांकि, शनिवार को कांग्रेस के चुनाव प्रबंधक प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात कर पेंच सुलझाने के फार्मूले पर बात की। सपा के रणनीतिकारों ने स्पष्ट कहा कि 2012 में 57 ऐसी सीटें थी, जहां कांग्रेस एक व दो नबंर पर थी। फिर भी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए सपा 100 सीटें दे सकती है। इससे ज्यादा सीटें नहीं दी जा सकतीं।

मीटिंग के बाद सपा के राज्यसभा सदस्य किरनमय नंदा ने कहा कि फैसला कांग्रेस को करना है कि वह गठबंधन चाहती है या नहीं। जितनी सीटों पर उनका दावा बनता है, उससे अधिक सीटें छोड़ रहे हैं। सपा के दूसरे राज्यसभा सदस्य व प्रो. राम गोपाल यादव के करीबी नरेश अग्रवाल ने कहा कि गठबंधन करीब-करीब टूट गया है। समाजवादी पार्टी 300 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ सकती क्योंकि हमारे मौजूदा विधायकों की संख्या ही 240 के करीब है। इससे पहले शुक्रवार को गठबंधन के अस्तित्व में आने की अटकलों के बीच सपा ने 208 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी, जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई थी।

यह भी पढ़ें: चुनाव 2017: सपा-कांग्रेस गठबंधन संभावनाओं का एक दौर खत्म, आर-पार आज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.