पंचायती फरमान से आहत युवती ने दे दी अपनी जान
पंचायती फरमान से आहत एक युवती ने आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीराम मंडल एक युवती से प्रेम करता था। इसकी जानकारी श्रीराम मंडल के पिता व परिजनों को मिली तो इन लोगों ने गांव में गुरुवार को पंचायत ब
साहिबगंज। पंचायती फरमान से आहत एक युवती ने आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रीराम मंडल एक युवती से प्रेम करता था। इसकी जानकारी श्रीराम मंडल के पिता व परिजनों को मिली तो इन लोगों ने गांव में गुरुवार को पंचायत बुलाई। इसमें मुखिया मुन्ना गौंड और कुछ दबंग लोग भी मौजूद थे।
पंचायत में लड़की और उसके पिता उपस्थिति थे। पंचों ने पीड़ित परिवार को 40 हजार रुपये देते हुए फरमान सुनाया कि वह लड़की की शादी दूसरी जगह कर दे। मजबूरी के कारण मुखिया व दबंगों के समक्ष इस फरमान का लड़की का पिता प्रतिरोध नहीं कर पाया लेकिन लड़की ने उसी समय भरी पंचायत में विरोध जताते हुए पंचों से कहा कि उसका सबकुछ लुट चुका है। वह मां बनने वाली है। अगर पंचों का फरमान यही है तो अब आपलोग उसका मुंह नहीं देख पाएंगे।
पंचायत में अपने लड़के से रिश्ता तोड़ने के एवज में लड़के के पिता राज कुमार मंडल ने लड़की के पिता को 40 हजार रुपये दिए। इससे क्षुब्ध लड़की ने गुरुवार रात आत्महत्या कोशिश की, मगर सफल नहीं हुई। लेकिन शुक्रवार रात लड़की ने दुपट्टा से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी ब्रजेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।