सऊदी अरब से आज लौटने लगेंगे बेरोजगार भारतीय
उन्होंने कहा, विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह इन भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के काम की निगरानी के लिए स्वयं सऊदी अरब में हैं।
नई दिल्ली, प्रेट्र । सऊदी अरब के साद ग्रुप से जुड़े रहे बेरोजगार भारतीय कामगारों का शुक्रवार से स्वदेश लौटना शुरू हो जाएगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार रात ट्वीट के जरिये यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा, विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह इन भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के काम की निगरानी के लिए स्वयं सऊदी अरब में हैं। इन बेरोजगार भारतीय नागरिकों की संख्या कुछ हजार के आसपास है।
ब्रिक्स के जरिए दुनिया में पाक का आतंकी चेहरा हुआ बेनकाब: सुषमा स्वराज
सुषमा ने ट्वीट किया, 'साद समूह में काम करने वाले भारतीय कामगार शुक्रवार से स्वदेश लौटना शुरू करेंगे। मेरे सहयोगी वीके सिंह इस काम को पूरा करने के लिए सऊदी अरब में हैं। सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास वहां बेहतरीन तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।'
मालूम हो, नौकरी चले जाने से ये भारतीय नागरिक काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। कई लोगों को तो खाने तक के लाले थे। इसके बाद भारत सरकार ने उनकी वापसी को लेकर दखल दिया। इनमें से कुछ भारतीय पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं।