उबर कांड: पीडि़ता ने अमेरिकी कोर्ट में की मुआवजे की अपील
उबर कैब बलात्कार की पीडि़ता ने कंपनी के खिलाफ अमेरिका की कोर्ट में केस दर्ज किया है। नई दिल्ली में 25 साल की महिला को पिछले महीने उबर कैब के एक ड्राइवर ने हवस का शिकार बनाया था। पीडि़ता ने न्यूयॉर्क की उबर कैब कंपनी से मुआवजे की मांग की
नई दिल्ली। उबर कैब बलात्कार की पीडि़ता ने कंपनी के खिलाफ अमेरिका की कोर्ट में केस दर्ज किया है। नई दिल्ली में 25 साल की महिला को पिछले महीने उबर कैब के एक ड्राइवर ने हवस का शिकार बनाया था। पीडि़ता ने न्यूयॉर्क की उबर कैब कंपनी से मुआवजे की मांग की है। पीडि़ता द्धारा 36 पन्नों की याचिका अमेरिकी कोर्ट में दाखिल की गई है।
इसे भी पढ़ें-दुष्कर्म पीड़िता उबर से चाहती है उचित मुआवजा
पीडि़ता का आरोप है कि उबर कैब सर्विस ड्राइवर रखने से पहले उचित जांच पड़ताल नहीं करती है। ट्रैक्सी सर्विस द्धारा नियमों की अनदेखी की जाती है, मेरे साथ हुए घृणित कृत्य इसी का नतीजा था। रेप पीडि़ता ने न्यूयार्क के प्रसिद्ध वकील डगलस विगडर को अपना केस लड़ने के लिए नियुक्त किया है।
बता दें कि डगलस ने उस महिला होटल कर्मी का प्रतिनिधित्व किया था जिसने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पूर्व प्रमुख डी एस काहन पर 2012 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। विगडर की ला फर्म ने भी एक ट्वीट में दिल्ली उबर कैब चालक द्वारा किये गये कथित बलात्कार की पीड़िता का उनके जरिये प्रतिनिधित्व करने और इस बारे में अमेरिका में मामला दर्ज करने की पुष्टि की।
इसे भी पढ़ें-उबर का रेप पीडि़ता को मेल, बताया हम फिर दिल्ली आ गए
विगडर ने कहा कि वह अपनी मुवक्किल को न्याय दिलाने के लिए अपने सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि जिम्मेदार पक्ष न्याय के शिकंजे में आयें ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो। उन्होंने कहा कि मैं उनके साहस और इस मुश्किल समय में दिखाये गये धैर्य के लिए केवल प्रशंसा कर सकता हूं। हम अपनी मुवक्किल को सही ठहराने के लिए अपने सभी संसाधनों का उपयोग करेंगे, उन्हें उनके कृत्यों के लिए जिम्मेदार ठहरायेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आगे ऐसा न हो।