दिल्ली: अवैध संबंध के शक में गई दो की जान
पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में दो महिलाओं के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और चाकू व सर्जिकल ब्लेड से दोनों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। घटना में बच्चे तथा एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला व उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के शक में वारदात हु
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में दो महिलाओं के बीच हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और चाकू व सर्जिकल ब्लेड से दोनों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। घटना में बच्चे तथा एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला व उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध संबंधों के शक में वारदात हुई है। घायलों में सुदेश (44) तथा उसकी पुत्री कोमल (17) शामिल हैं। मृतकों की पहचान रीना (44) व सुदेश के पुत्र आरव (4) के रूप में हुई है।
पढ़ें: अवैध संबंध में बाधक पति की हत्या
पढ़ें: अवैध संबंध के शक में गई दो की जान
पुलिस उपायुक्त रनवीर सिंह के अनुसार, हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि दोनों महिलाओं के बीच ऐसी क्या कटुता पैदा हुई, जिसने इतना भयानक रूप ले लिया। वारदात बृहस्पतिवार दोपहर में पश्चिमी मोती नगर के ब्लॉक संख्या 23 स्थित मकान संख्या 4 में हुई। यहां दिल्ली से प्रकाशित होने वाले अंग्रेजी दैनिक अखबार में लाइब्रेरियन अनिल शर्मा तीसरे तल पर बने फ्लैट में पत्नी सुदेश व बच्चों के साथ रहते हैं।
पढ़ें: पत्नी के अवैध संबंध से क्षुब्ध हो दी जान
पढ़ें: अवैध संबंध के चलते हुई थी वीरेंद्र की हत्या
पांच वर्ष पहले यह फ्लैट उन्होंने बिल्डर मनोज तनेजा से खरीदा था। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि मनोज का अनिल की पत्नी सुदेश के साथ अच्छा संपर्क था। पुलिस दोनों के रिश्तों की हकीकत जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस को मौके से खून से सना एक पत्र भी मिला है, जिसमें वारदात के लिए रीना के पति को जिम्मेदार ठहराया गया है।
पुलिस के अनुसार सुदेश ने दोपहर करीब 2 बजे मनोज तनेजा की पत्नी रीना को फोन कर बातचीत के लिए बुलाया। उस समय अनिल घर पर मौजूद नहीं थे। तीन ब्लॉक दूर रहने वाली रीना करीब 2.15 पर उससे मिलने पहुंची। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही दोनों में कहासुनी शुरू हो गई जिसने हिंसक रूप ले लिया और दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। घर में उस समय सुदेश का बेटा आरभ व बेटी कोमल भी मौजूद थे।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार मौके से कैंची, चाकू व सर्जिकल ब्लेड मिला है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि रीना और सुदेश ने एक दूसरे पर चाकू व सर्जिकल ब्लेड से वार किया। गर्दन पर हुए सर्जिकल ब्लेड के हमले से घायल होकर जब रीना फर्श पर लुढ़क गई तो सुदेश ने जुनून में अपने बेटे आरव पर कई वार किए। बीच बचाव करने पहुंची बेटी कोमल पर भी उसके द्वारा हमला करने की बात सामने आ रही है।
लेकिन पुलिस इस आशंका से भी इन्कार नहीं कर रही है कि कहीं रीना ने सुदेश व उसके बच्चों पर हमला कर अपनी जान दे दी हो। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसने किसको मारा। पुलिस घटना की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। पड़ोसियों के अनुसार खून से लथपथ कोमल किसी तरह घिसटकर तीसरी मंजिल स्थित बालकनी में आकर चिल्लाई तब उन्हें घटना का पता चला।
वह खून से सने हाथ हिलाकर मदद मांग रही थी। पड़ोसी दौड़े तो पाया फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाया गया। तोड़ने की कोशिश हुई। अचानक सुदेश ने दरवाजा खोल दिया और बेहोश होकर गिर पड़ी। उसके पेट में चाकू धंसा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी सुनीता के अनुसार पूरे घर में खून बिखरा हुआ था। खून से लथपथ आरभ ड्राइंगरूम में बेड पर पड़ा था।
कोमल बालकनी में बेहोश हो चुकी थी। रीना का शव रसोई के समीप स्टोर रूम के बाहर पड़ा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम घायलों को आचार्य भिक्षु अस्पताल ले गई, जहां रीना और आरव को मृत घोषित कर दिया गया। सुदेश और कोमल की हालत देखते हुए उन्हें एम्स ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। एम्स प्रशासन के अनुसार कोमल के शरीर पर काफी घाव हैं। सुदेश के पेट में धंसा चाकू निकाल दिया गया है। उसका ऑपरेशन किया जा रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर