भारत ने दो पाक कैदी रिहा किए
भारत ने पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए शुक्रवार को दो पाकिस्तानी नागरिक कैदियों को रिहा किया है। रिहा हुए कैदियों को अटारी सीमा पर सख्त सुरक्षा प्रबंधों में लाया गया।
जासं, अटारी । भारत ने पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए शुक्रवार को दो पाकिस्तानी नागरिक कैदियों को रिहा किया है। रिहा हुए कैदियों को अटारी सीमा पर सख्त सुरक्षा प्रबंधों में लाया गया। इमीग्रेशन व कस्टम की कागजी कार्रवाई करने के बाद बीएसएफ के अधिकारी सुभाष कुमार ने पाकिस्तानी रेंजर के सुपरिटेडेंट मुहम्मद वसीम के हवाले कर दिया।
मछुआरे गुलाम हुसैन (14) ने कहा कि उसके पिता मछलियां पकड़ रहे थे तो नाव भारत की सीमा में आ गई। उसको भारतीय समुंदर तट की पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद उसने गुजरात की जामनगर जेल में दो साल की सजा काटी। वह चाइल्ड वेलफेयर बच्चा जेल गुजरात में साथियों द्वारा दिए प्यार को कभी नहीं भूल सकता है। रिहा हुआ दूसरा कैदी मुहम्मद इलियास (40) 2009 में जम्मू कश्मीर से भारत की सीमा में दाखिल हो गया था।