Move to Jagran APP

हाथरस में दो भाईयों की हत्या पर बवाल, पुलिस मुस्तैद

हाथरस में आज दो सगे भाइयों की हत्या के माहौल काफी तनावपूर्ण है। भाइयों की हत्या की खबर के बाद से ही हाथरस में लोग काफी आक्रोशित हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 01:20 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 01:22 PM (IST)
हाथरस में दो भाईयों की हत्या पर बवाल, पुलिस मुस्तैद

लखनऊ। हाथरस में आज दो सगे भाइयों की हत्या के माहौल काफी तनावपूर्ण है। भाइयों की हत्या की खबर के बाद से ही हाथरस में लोग काफी आक्रोशित हैं।

loksabha election banner

हाथरस के कस्बा मुरसान की बिलारी चौकी के पास आज सुबह करीब दस बजे दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दुस्साहसिक वारदात की जानकारी होते ही लोगों में आक्रोश भड़क गया। आक्रोशित लोगों ने टायरों में आग लगाने के बाद में मथुरा-बरेली मार्ग पर जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। डीएम के साथ एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश जारी है।

हाथरस के मुरसान के गांव ताजपुर के रहने वाले बहादुर सिंह के बेटे लवनीश ठेनुआं (40 वर्ष) तथा छोटे भाई मुकेश ठेनुआं एडवोकेट(32 वर्ष) को मुरसान की बिलारी चौकी पर फोन कर बुलाया गया। सगे भाई जैसे ही वहां पहुंचे, वहां पर बैठे लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां लगने के बाद दोनों भाई लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़े और हमलावर तमंचा आदि लहराते हुए भाग जाने में सफल हो गए।

इसके बाद वहां आसपास मौजूद लोगों दोनों भाइयों को अस्पताल ले जा रहे थे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। दोहरी हत्या की खबर से वहां का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। लोगों में आक्रोश भर गया। इन लोगों ने नारेबाजी करते हुए टायरों में आग लगा मथुरा-बरेली मार्ग जाम कर दिया। वह हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर एसपी दीपिका तिवारी, एएसपी अजय प्रताप सिंह, एसडीएम सदर बृज किशोर दुबे मौके पर पहुंचे हैं। लोगों को समझाने के साथ जाम खुलवाने का प्रयास जारी है। हत्या के पीछे रुपये के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.