13.5 किलो सोने के साथ दो गिरफ्तार
असम के नलबाड़ी जिले में आज पुलिस ने दो युवकों को 13.5 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया है। सोने की तस्करी की खबर मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस ने सक्रियता से दोनों आरोपियों का पीछा किया।
नई दिल्ली। असम के नलबाड़ी जिले में आज पुलिस ने दो युवकों को 13.5 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया है। सोने की तस्करी की खबर मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस ने सक्रियता से दोनों आरोपियों का पीछा किया।
कार्रवाई करते हुए उपसंभागीय पुलिस अधिकारी कांतेस्वर गोगोई के नेतृत्व में कामरूप (ग्रामीण) जिले की पुलिस टीम आरोपियों ने वाहन का पीछा किया। आरोपियों ने भी पुलिस को छकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नतीजतन संबंधित पुलिस जिले की सीमा के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
कांतेस्वर गोगोई को फिर नलबाड़ी जिले की पुलिस की मदद लेनी पड़ी। नलबाड़ी पुलिस की मदद से आरोपियों को सोने के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से नलबाड़ी थाने में पूछताछ की जा रही है।
दोनों आरोपियों ने बताया कि वे मणिपुर के रहने वाले हैं औरदीमापुर से आ रहे थे। संबंधित पुलिस अधिकारी गोगोई ने बताया कि आरोपी सोना लेकर कहां जा रहे थे... अभी यह पता नहीं चल सका है।