'गीतिका की मौत की खबर सुन रो पड़े थे कांडा'
गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में नित्य नया मोड़ आ रहा है। अब इस मामले में पहली बार मामले के मुख्य आरोपी गोपाल कांडा की पत्नी सरस कांडा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक समाचार पत्र के साथ बातचीत में अपने पति का बचाव करते हुए सरस कांडा ने कहा कि गीतिका की मौत की खबर सुनकर उसके पति रो पड़े थे। सरस कांडा ने कहा कि वह औ
नई दिल्ली। गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में नित्य नया मोड़ आ रहा है। अब इस मामले में पहली बार मामले के मुख्य आरोपी गोपाल कांडा की पत्नी सरस कांडा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
एक समाचार पत्र के साथ बातचीत में अपने पति का बचाव करते हुए सरस कांडा ने कहा कि गीतिका की मौत की खबर सुनकर उसके पति रो पड़े थे। सरस कांडा ने कहा कि वह और उसके पति गीतिका को बेटी की तरह मानते थे। गीतिका की मौत की खबर सुनकर उनके पति काफी दुखी हुए थे, वह रो पड़े थे।
सरस कांडा ने कहा कि घटना के दिन उनके पति जब दफ्तर से निकल रहे थे तभी उन्हें एक कर्मचारी ने खबर दी की गीतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह सुनते ही कांडा रोने लगे साथ ही उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई साजिश है।
कांडा की पत्नी ने गीतिका के परिवार वालों पर उनके पति पर आरोप लगाने को लेकर भी प्रश्न उठाया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार के सदस्य एक दूसरे से अच्छी तरह से वाकिफ थे। इतना ही नहीं दोनों परिवार के लोग सिरडी सहित कई जगहों पर साथ गए थे।
सरस का दावा है कि गीतिका की मा हमेशा कहती थीं कि जब गीतिका की शादी होगी तो मामा की रस्में गोपाल ही निभाएंगे। सरस का कहना है कि वह अब भी अपने पति पर लगे आरोपों पर विश्वास नहीं कर पा रही हैं। गोपाल काडा की पत्नी ने सवाल किया कि अगर शर्मा परिवार को गोपाल गोयल काडा के चरित्र पर शक होता तो वे गीतिका को उनके पास क्यों भेजते?
सरस ने कहा कि गीतिका की मौत की खबर सामने आने के बाद हम लोग शर्मा परिवार को दुख की घड़ी में सात्वना देने उनके घर जाने ही वाले थे कि टीवी पर गीतिका के सुसाइड नोट से जुड़ी खबरें चलने लगीं जिसमें गोपाल काडा का नाम लिया जा रहा था।
काडा की पत्नी ने उन खबरों को भी बकवास बताया है जिनमें कहा गया है कि काडा ने जोर जबरदस्ती कर गीतिका को फिर से कंपनी ज्वाइन करने को कहा था। सरस का कहना है कि दोनों परिवारों के बीच बहुत अच्छे संबंध थे।
सरस का कहना है कि गीतिका और काडा में कोई करीबी नहीं थी। वह वैसी ही थी जैसा कंपनी का कोई और कर्मचारी। सरस ने बताया कि उनके पारिवारिक कार्यक्रमों में कंपनी के तमाम कर्मचारी शामिल होते थे, तो गीतिका भी आती थी। काडा की पत्नी का दावा है कि उनका और उनके पति का गीतिका और अरुणा के साथ कोई व्यक्तिगत रिश्ता नहीं था। यह सिर्फ ऑफिस तक ही सीमित था। सरस के अनुसार, गीतिका और उसका भाई अंकित मेरी बेटी के ही हमउम्र होने के कारण कुछ बर्थडे पार्टीज में सब एक साथ मिलते थे। सरस ने कहा कि काडा उस पर पूरी तरह भरोसे करते हैं। गोपाल काडा के दुबई जाकर गीतिका को जबरदस्ती कंपनी में लौटाने की खबर को बकवास करार देते हुए सरस कहती हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं था। हा, काडा एक बार दुबई जरूर गए थे, लेकिन दूसरे किसी काम से। सरस कहती हैं कि गीतिका की एमडीएलआर में वापसी के फैसले पर उनका परिवार काफी खुश था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर