चेन्नई में एक अस्पताल ने एक दिन में किया 23 अंगों का प्रत्यारोपण
चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एक दिन में पांच ब्रेन डेड मरीजों के 23 विभिन्न अंगों के प्रत्यारोपण से जरूरतमंद लोगों को नई जिदंगी दी गई है। बुधवार को अस्पताल के संस्थापक प्रताप रेड्डी ने बताया कि हम उन मरीजों के परिवारों को धन्यवाद देते हैं, जिनके सहयोग से बहुत
चेन्नई। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में एक दिन में पांच ब्रेन डेड मरीजों के 23 विभिन्न अंगों के प्रत्यारोपण से जरूरतमंद लोगों को नई जिदंगी दी गई है। बुधवार को अस्पताल के संस्थापक प्रताप रेड्डी ने बताया कि हम उन मरीजों के परिवारों को धन्यवाद देते हैं, जिनके सहयोग से बहुत से लोगों को दोबारा जीने का मौका मिला है। उनका यह काम लोगों को अंग प्रत्यारोपण के लिए प्रेरित करेगा।
उन्होंने बताया कि रविवार को उन पांच मरीजों के परिजन अंग प्रत्यारोपण के लिए राजी हुए, जिनका ब्रेन डेड घोषित किया जा चुका था। सोमवार को उनके शरीर से पांच लीवर, दस किडनी, छह कार्निया और दो दिल निकाले गए। इसके बाद दस प्रत्यारोपण (पांच लीवर, एक दिल और चार किडनी) के आपरेशन अपोलो अस्पताल में किए गए, जबकि बाकी अंगों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों के लिए भेज दिया गया। तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने बताया कि यह कार्यक्रम अंग प्रत्यारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए चलाया गया है। उन्होंने अंग प्रत्यारोपण करने वाले मरीजों के परिजनों को इसके लिए धन्यवाद दिया।
ये भी पढ़ेंः चिकित्सा जगत में डॉक्टरों ने हासिल किया नया मुकाम,पहला लिंग प्रत्यारोपण हुआ
ये भी पढ़ेंः अपने बच्चों को लिवर दान देने में पुरुषों से काफी आगे हैं महिलाएं