दक्षिण तक महसूस किया गया भूकंप
नेपाल में आए जबरदस्त भूकंप से तबाही भले ही वहां ज्यादा मची लेकिन उसे महसूस भारत के दक्षिणी राज्यों ने भी किया। लगभग सभी राज्यों में समान स्थिति रही। लोग जान जाने के डर से घरों और दफ्तरों को छोड़कर सड़क की ओर भागते दिखे। सबसे दक्षिणी राज्य केरल के शहर
नई दिल्ली। नेपाल में आए जबरदस्त भूकंप से तबाही भले ही वहां ज्यादा मची लेकिन उसे महसूस भारत के दक्षिणी राज्यों ने भी किया। लगभग सभी राज्यों में समान स्थिति रही। लोग जान जाने के डर से घरों और दफ्तरों को छोड़कर सड़क की ओर भागते दिखे।
सबसे दक्षिणी राज्य केरल के शहर कोच्चि में भी इस भूकंप का झटका महसूस किया गया। तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में चार-पांच सेकेंड के लिए धरती हिली। विशाखापत्तनम, कृष्णा, पूर्वी गोदावरी, पश्चिमी गोदावरी और श्रीकाकुलम जिले में इसका असर अधिक महसूस किया गया। डरे लोग घरों में वापस लौटने को तैयार नहीं थे।
तमिलनाडु में चेन्नई के कुछ इलाकों और पड़ोसी केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी ये झटके महसूस किए गए। कनार्टक के शहर मंगलुरु में करीब 30 सेकेंड तक कंपन महसूस किए गए। मणिपुर में सुबह करीब 11.40 बजे धरती कांपी और यहां के लोगों ने इसे महसूस किया।
गुजरात के मध्य एवं दक्षिणी हिस्से में इसे अधिक महसूस किया गया। राज्य के राहत आयुक्त डीएन पांडेय ने बताया कि छह स्थानीय पर्यटक नेपाल में फंसे हैं और उन्हें लाने का प्रयास किया जा रहा है।
देखेंः भूकंप के बाद की ताजा तस्वीरें
पढ़ें - भूकंप के तेज झटके से हिला बिहार, कई लोगों के मरने की आशंका
पढ़ें - अयोध्या में मंदिर की छत तथा लखनऊ में मस्जिद की दीवार गिरी