Move to Jagran APP

Board Exam Results: बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों के परीक्षा परिणाम घोषित

आज घोषित होने वाले 7 राज्यों के बोर्ड परिणाम में सबसे पहले बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, महाराष्‍ट्र, झारखंड व उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Tue, 30 May 2017 08:31 AM (IST)Updated: Tue, 30 May 2017 04:12 PM (IST)
Board Exam Results: बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों के परीक्षा परिणाम घोषित
Board Exam Results: बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों के परीक्षा परिणाम घोषित

नई दिल्ली। कई राज्यों के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस कड़ी में पहला परीक्षा परिणाम असम बोर्ड की 12वीं कक्षा का घोषित कर दिया गया है जो कि ahsec.nic.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा महाराष्‍ट्र बोर्ड ने भी बारहवीं का परिणाम घोषित कर दिया है। अब झारखंड बोर्ड ने भी दसवीं बारहवीं की परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी।

loksabha election banner

परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट संबंधित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा जागरण जोश कीे वेबसाइट पर इस jagranjosh.com लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की 12वीं कक्षा के परिणाम भी घोषित हो गए हैं। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in के अलावा jagranjosh.com पर क्लिक कर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

छात्रों की सुविधा के लिए सभी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा जागरण जोश के संबंधित लिंक नीचे दिए गए हैं।

झारखंड - 

झारखंड अकैडमिक काउंसिल (JAC) मैट्रिक के लिए दसवीं 2017 और JAC इंटरमीडिएट के विज्ञान व कॉमर्स के रिजल्‍ट 2017 की घोषणा कर दी गयी है। छात्रों के लिए यह परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.jac.nic.in/ पर मौजूद है। साथ ही jharkhand10.jagranjosh.comjharkhand12.jagranjosh.com पर भी ये परिणाम आसानी से देखे जा सकते हैं।

बिहार-

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(बीएसईबी) आज 12वीं क्लास के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट की घोषणा हो गई। रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर देखा जा सकता है। राज्य में 12वीं की परीक्षा 14 फरवरी से 25 फरवरी तक चले थे। करीब 13 लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। छात्र Jagranjosh.com पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल व इंटर का रिजल्ट घोषित हो गया। 17 मार्च से इंटर एवं 18 मार्च से हाईस्कूल की परीक्षा शुरू हुई थी। दस अप्रैल को परीक्षाएं संपन्न हुईं थी। परीक्षा में 2,87,231 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में 1,53,814 व इंटर में 1,33,417 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://ubse.uk.gov.in/ पर लॉगइन करके भी देखा जा सकता है। छात्र Jagranjosh.com पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

महाराष्ट्र-

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंडरी ऐंड हायर सेकंडरी एजुकेशन (MSBSHSE)  हायर सेकंडरी सर्टिफिकेट यानी 12वीं के नतीजे जारी कर दिया। रिजल्ट महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mahresult.nic.in पर देखे जा सकेंगे। बोर्ड ने अपने 9 डिविजनल बोर्ड्स पुणे, मुंबई, औरंगाबाद, नासिक, कोल्हापुर, अमरावती, लातूर,नागपुर और रत्नागिरी के जरिए 12वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित की थी। पूरे महाराष्ट्र में करीब 15 लाख कैंडिडेट्स 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से साढ़े आठ लाख छात्र और साढ़े छह लाख छात्राएं हैं।छात्र Jagranjosh.com पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के छात्र jagranjosh.com  असम के छात्र jagranjosh.com  तथा झारखंड के छात्र jagranjosh.com पर क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.