Move to Jagran APP

निवेश-व्यापार बढ़ाने सुषमा स्वराज मिस्र व जर्मनी को रवाना

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रविवार को मिस्र और जर्मनी की यात्रा पर रवाना हो गई। उनकी यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों का नया खाका तैयार करना और व्यापार और निवेश को बढ़ाना है। चार दिनी यात्रा के पहले चरण में वे सबसे पहले मिस्र जाएंगी। राजधानी काहिरा में वे वहां

By Murari sharanEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2015 05:05 PM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2015 07:41 PM (IST)
निवेश-व्यापार बढ़ाने सुषमा स्वराज मिस्र व जर्मनी को रवाना

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रविवार को मिस्र और जर्मनी की यात्रा पर रवाना हो गई। उनकी यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों का नया खाका तैयार करना और व्यापार और निवेश को बढ़ाना है। चार दिनी यात्रा के पहले चरण में वे सबसे पहले मिस्र जाएंगी। राजधानी काहिरा में वे वहां के राष्ट्रपति अब्देल फातेह अस सीसी से मिलेंगी।

loksabha election banner

इसके बाद वे वहां के विदेश मंत्री समेह हसन शौकरी और अरब लीग के महासचिव नबील अल अराबी से मुलाकात करेंगी। वे यहां के प्रतिष्ठित डिप्लोमेटिक क्लब में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगी। इसका आयोजन मिस्र की विदेश मामलों की परिषषद ने किया है।

मिस्र में भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य ने कहा है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की यह मिस्र की पहली यात्रा होगी। वे दोनों देशों के बीच बहुत पुराने निकट संबंधों और एक नई साझेदारी बनाने के लिए इन संबंधों को और ऊंचे स्तर पर ले जाने की हमारी इच्छा और प्रतिबद्धता के मद्देनजर यहां आ रही हैं।

सुषमा स्वराज की काहिरा की आगामी यात्रा द्विपक्षीय और बहुपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और आपसी हित के सभी मुद्दों पर मिस्र के नेताओं के साथ बातचीत करने का अवसर उपलब्ध कराएगी। ऐसा है मिस्र के साथ हमारा व्यापार अप्रैल 2014 से मार्च 2015 के बीच मिस्र के साथ भारत का कुल व्यापार 309.4 अरब रुपए का रहा है।

भारत मिस्र का छठा सबसे ब़़डा व्यापार पार्टनर और दूसरा सबसे ब़़डा निर्यात स्थल है। 25 को जर्मनी जाएंगी अपनी यात्रा के दूसरे चरण में सुषमा 25 अगस्त को जर्मनी जाएंगी। वहां वे जर्मनी के विदेश मंत्री फ्रेंक वाल्टर स्टेइन मेईयर और कई नेताओं से मिलेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.