तिहाड़ जेल में कैदी ने किया दूसरे कैदी का कत्ल
दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी का कत्ल कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक कैदी का नाम सलमान है। जेल प्रशासन के मुताबिक आरोपी और सलमान के बीच कुछ दिन पहले भी किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। तब इन दोनों को ही अलग-अलग बैरक-बैरक में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन बुधवार को एक बार फि
नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक कैदी ने दूसरे कैदी का कत्ल कर दिया। जानकारी के मुताबिक मृतक कैदी का नाम सलमान है। जेल प्रशासन के मुताबिक आरोपी और सलमान के बीच कुछ दिन पहले भी किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। तब इन दोनों को ही अलग-अलग बैरक-बैरक में शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन बुधवार को एक बार फिर इन दोनों का आमना-सामना हुआ जिसमें आरोपी ने उसको चाकुओं से गोद दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल जेल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।
गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही तिहाड़ में एक विचाराधीन कैदी के आत्महत्या करने का भी मामला सामने आया था। जेल प्रशासन के खिलाफ कैदी सिराजुद्दीन के परिजनों ने गंभीर सवाल भी उठाए थे। उनका कहना था कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे, जो आत्महत्या करने से नहीं आ सकते हैं।