Move to Jagran APP

2022 तक भारत में दोगुने होंगे बाघः अनिल माधव दवे

दवे ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर शुक्रवार को बताया कि देश के 17 राज्यों और 49 सेंचुरी में कुल 2,226 बाघ हैं। एक स्वस्थ बाघ स्वस्थ पर्यावरण का प्रतीक है।

By Gunateet OjhaEdited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 06:25 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 06:32 PM (IST)
2022 तक भारत में दोगुने होंगे बाघः अनिल माधव दवे

नई दिल्ली, प्रेट्र। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे ने उम्मीद जताई है कि विश्व के 70 फीसद बाघों के घर भारत में वर्ष 2022 तक इन वन्य जीवों की संख्या दोगुनी हो सकती है। लेकिन उसके लिए उनका संरक्षण और समुचित देखभाल जरूरी है।

loksabha election banner

दवे ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर शुक्रवार को बताया कि देश के 17 राज्यों और 49 सेंचुरी में कुल 2,226 बाघ हैं। एक स्वस्थ बाघ स्वस्थ पर्यावरण का प्रतीक है। भारत सेंटबीर्टसबर्ग के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश में है। जिसके तहत अगले छह साल में बाघों की संख्या दोगुनी करनी होती है।

13 टाइगर रेंज कंट्री (टीआरसी) में भारत बाघों की संख्या के मामले में सबसे आगे है। इन सभी देशों में बाघ संरक्षित वन्य जीव हैं। भारत के अलावा अन्य टीआरसी देशों जैसे नेपाल, भूटान और रूस में भी बाघों की तादाद में इजाफा हुआ है। वॉक फॉर टाइगर अभियान को हरी झंडी दिखाते हुए दवे ने बताया कि विश्व भर से पर्यटक इन बाघों को देखने आते हैं। छात्रों को भी बाघों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

पत्नी का साहसिक फैसला, ब्रेन डेड पति के सभी अंग दान किए

संसद में घुसा बंदर, 30 मिनट तक घूमता रहा रीडिंग रूम के अंदर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.