जापानी युवती के साथ रेप में तीन को 20 साल की सजा
जापान से आई महिला टूरिस्ट से दुष्कर्म के एक मामले में जयपुर के अदालत ने छह लोगों को दोषी ठहराया है। इनमें से तीन लोगों को 20 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। 19 वर्षीय जापानी युवती इस साल फरवरी के महीने में जयपुर घूमने के लिए आई थी। शहर
जयपुर। जापान से आई महिला टूरिस्ट से दुष्कर्म के एक मामले में जयपुर के अदालत ने छह लोगों को दोषी ठहराया है। इनमें से तीन लोगों को 20 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है।
19 वर्षीय जापानी युवती इस साल फरवरी के महीने में जयपुर घूमने के लिए आई थी। शहर से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर एक सुनसान जगह पर इस युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी अजित सिंह चौधरी ने टूरिस्ट गाइड बनकर महिला के साथ दोस्ती की और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि 24 वर्षीय शख्स ने महिला को जयपुर शहर घूमाने की बात कही। यही नहीं अजित नाम का यह शख्स अंग्रेजी भाषा का अच्छा जानकार था जिसके चलते युवती को यकीन हो गया कि वह एक टूरिस्ट गाइट है। घटनाक्रम के तहत अजित ने युवती को मोटर साइकिल में बैठाया और होटल वापस छोड़ने से पहले एकान्त जगह ले जाकर जापानी लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
-