फिनमेकनिका की भारतीय परियोजनाओं पर पुनर्विचार की धमकी
वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले में शामिल इटली की फिनमेकनिका ने भारत में जारी सभी प्रोजेक्ट पर पुनर्विचार करने की धमकी दी है।
नई दिल्ली, प्रेट्र। काली सूची में डालने के प्रयास से परेशान वीवीआइपी हेलीकॉप्टर घोटाले में शामिल इटली की फिनमेकनिका ने भारत में जारी सभी प्रोजेक्ट पर पुनर्विचार करने की धमकी दी है। इटली की कंपनी ने कहा कि वह जारी परियोजनाओं में अवयवों की आपूर्ति रोक सकती है। अगर मौजूदा गफलत दूर न हुई तो आवश्यक सेवाएं भी रोकी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें - विश्व के 10 सबसे अमीर देशों में शामिल हुआ भारत, कनाड़ा-आस्ट्रेलिया को पछाड़ा
एक बयान जारी कर लियोनार्डो फिनमेकनिका ने मंगलवार को कहा कि भारत में उसका कारोबार बहुत सीमित है। अनिश्चितता के माहौल के बावजूद कंपनी सहयोग की भावना रखती है। कंपनी ने इसी भावना से पिछले कई सालों से भारतीय सशस्त्र सेना के लिए कई उपकरण पहुंचाने सुनिश्चित किए। भारतीय बाजार में अपनी रुचि दिखाते हुए कंपनी ने उम्मीद जताई कि पारदर्शी समाधान के प्रति सहमति बनेगी।
यह भी पढ़ें- इटली का नौसैनिक गिरोने भी भारत से स्वदेश पहुंचा
उल्लेखनीय है कि फिनमेकनिका भारतीय रक्षा बाजार में प्रमुख कंपनी है। 127 एमएम गन से लेकर 76 एमएम गन तक वह विभिन्न जहाजों को सप्लाई करती है। इसके अलावा, सीहॉक हेलीकॉप्टर के विभिन्न कलपुर्जे से लेकर कई जहाजों के रडार और हेलीकॉप्टरों की भी कंपनी आपूर्ति करती है।