Move to Jagran APP

नेपाल में अभी भी फंसे हैं हजारों भारतीय

भूकंप प्रभावित नेपाल में भारत से गए हजारों पर्यटक और पर्वतारोहियों के अब भी फंसे होने की खबर है। इनमें सबसे ज्यादा भारतीय नागरिक हैं। सैंकड़ों की संख्या में भारतीयों की वापसी के बावजूद कई राज्यों के लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 09:18 PM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 09:48 PM (IST)
नेपाल में अभी भी फंसे हैं हजारों भारतीय

नई दिल्ली । भूकंप प्रभावित नेपाल में भारत से गए हजारों पर्यटक और पर्वतारोहियों के अब भी फंसे होने की खबर है। इनमें सबसे ज्यादा भारतीय नागरिक हैं। सैंकड़ों की संख्या में भारतीयों की वापसी के बावजूद कई राज्यों के लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं। जिनकी जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी की जरूरत है। नेपाल में अभी भी महाराष्ट्र के सबसे अधिक लोग फंसे हैं। हालांकि गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, आंध्र और तेलंगाना समेत कई राज्यों के लोगों की वापसी हो चुकी है।

loksabha election banner

महाराष्ट्र के 1200 लोग फंसे :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'नेपाल में प्रदेश के करीब 1,200 लोग फंसे हैं। लगभग 400 फंसे हुए लोगों का नियंत्रण कक्ष से संपर्क हो चुका है।' सूबे के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सदन के अतिरिक्त आवासीय आयुक्त समीर सहाय नई दिल्ली में प्रदेश सरकार की ओर से राहत व बचाव कार्य का समायोजन कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के 336 लोग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि नेपाल में प्रदेश के 336 लोग फंसे हुए हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, 'फिलहाल 336 लोग वहां फंसे हैं। 31 लोगों को निकाला जा चुका है।'

तमिलनाडु के 311 श्रद्धालु

नेपाल में कई तीर्थस्थल हैं। इनके दर्शन को भारत से काफी संख्या में श्रद्धालु वहां जाते हैं। भूकंप के कारण वहां तमिलनाडु के 311 श्रद्धालु और पर्यटक फंस गए हैं।

केरल के 60 लोग

केरल के विदेश में रह रहे लोगों के मामलों के मंत्री केसी जोसेफ ने बताया कि प्रदेश के करीब साठ लोग नेपाल में फंसे हैं। हालांकि उन्हें लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन डॉक्टरों का एक दल नेपाल गया था, उनमें से दो का पता चल चुका है।

पढ़ें : करीब आधा अमेरिकियों पर भूकंप का खतरा

आफ्टरशॉक से आंतकित होने की जरूरत नहीं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.