पाकिस्तानी विचारधारा वालों को भारत में रहने का हक नहीं: प्राची
विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली साध्वी शक्ति परिषद की अध्यक्ष साध्वी प्राची ने मदरसों में योग न करने के एजेंडे पर मुसलमानों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योग को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह तो सदियों से भारत की परंपरा रही है। इसका विरोध करने
ऋषिकेश। विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली साध्वी शक्ति परिषद की अध्यक्ष साध्वी प्राची ने मदरसों में योग न करने के एजेंडे पर मुसलमानों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि योग को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। यह तो सदियों से भारत की परंपरा रही है। इसका विरोध करने वाले पाकिस्तानी विचारधारा के लोग हैं। ऐसे लोगों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
साध्वी शक्ति परिषद की अध्यक्ष साध्वी प्राची मंगलवार को ऋषिकेश पंहुची। उन्होंने यहां कई संत महात्माओं से मुलाकात की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह संत समाज से राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा के लिए यहां आई हैं।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर भारत के करोड़ों हिंदुओं और संतों की की आस्था का केंद्र है। संत समाज का प्रतिनिधिमंडल राम मंदिर निर्माण की मांग को जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदुओं को बांट कर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। योग दिवस पर हुई राजनीती पर उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने तय किया है कि वे अच्छे को अच्छा बोलेंगे ही नहीं।