उत्तर कोरिया विवाद पर एक मंच पर आए तीस देशों के सैन्य अधिकारी
उत्तर कोरिया द्वारा लगातार अपनाए जा रहे आक्रामक रवैये को लेकर 30 देशों के सैन्य अधिकारियों ने चर्चा की।
नई दिल्ली (पीटीआई)। उत्तर कोरिया विवाद पर तीस देशों के सैन्य अधिकारियों ने चर्चा की। चार दिवसीय कांफ्रेंस (पेसीफिक आर्मी चीफ्स कांफ्रेंस) दक्षिणी कोरिया के सियोल में शुरू हुई है। अमेरिका इसका आयोजन कर रहा है।
इसमें उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम से फैल रहे खतरों व दक्षिण चीन सागर में चीनी सेना के आक्रामक रवैये पर चर्चा करना था। भारत की तरफ से इसमें ले. जनरल बीएस नेगी ने शिरकत की। वह सेंट्रल कमांड के कमांडिंग इन चीफ हैं।
उनका कहना था कि सभी देशों का मत था कि दोनों विवाद सुलझाए जाने की जरूरत है। उत्तर कोरिया से पैदा हो रहे खतरों पर सभी एकमत हैं। उनका कहना है कि अमेरिका 2019 में यह कांफ्रेंस भारत के साथ संयुक्त तौर पर आयोजित करने का प्रस्ताव दे चुका है।
यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र में बोले ट्रंप- उत्तर कोरिया को तबाह कर सकता है अमेरिका
यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया और पाकिस्तान की हो परमाणु संबंधों को लेकर जांच: सुषमा