Move to Jagran APP

विज के विवादित बोल पर खट्टर बोले- बीफ पर है कानून तो विवाद कैसा

अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विज का बचाव करते हुए कहा कि इसमें कोई विवाद वाली बात नहीं बीफ पर हरियाणा में पहले

By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2016 08:35 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2016 02:48 PM (IST)
विज के विवादित बोल पर खट्टर बोले- बीफ पर है कानून तो विवाद कैसा

नई दिल्ली। अपने बयानों से अक्सर विवादों में रहने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस मामले पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विज का बचाव करते हुए कहा कि इसमें कोई विवाद वाली बात नहीं बीफ पर हरियाणा में पहले से ही एक्ट बना हुआ है और हरियाणा में बीफ बैन है।

loksabha election banner

आपको बता दें कि अमिल विज ने कहा था कि जो लोग गोमांस खाए बिना नहीं रह सकते वो हरियाणा में ना आएं। उन्होंने कहा कई भारतीय ऐसे देशों में नहीं जाते है जहां उनकी पसंद का खाना नहीं मिलता है। मंत्री के मुताबिक राज्य में लागू कड़े गोसंरक्षण कानून के नाते ऐसे लोगों को हरियाणा नहीं आना चाहिए।

अनिल विज ने ये बयान उस सवाल के जवाब में दिया है जिसमे उनसे पूछा गया था कि क्या राज्य सरकार ने विदेशियों को राज्य में गोमांस के सेवन के लिए लाइसेंस-विशेष अनुमति जारी करने का विचार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देते हुए राज्य में गोमांस सेवन के लिए विदेशियों को लाइसेंस या राहत देने की किसी भी योजना से इनकार किया था।

गौरतलब है कि हरियाणा में 'गौवंश संरक्षण और गौसंवर्धन बिल' लागू है। इस कानून के तहत हरियाणा में गाय की तस्करी, हत्या करना और बीफ खाना प्रतिबंधित है। ऐसा करने वाले को तीन से दस साल तक जेल की सजा सुनाई जा सकती है।

विरोधियों ने साधा निशाना

गो मांस पर विवादित बयान देकर अनिल विज विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विज के बयान से किनारा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बयान देने से पहले सोचते नहीं है।

वहीं कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने विज के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की टिप्पड़ियों को नोटिस करके उन्हें और सम्मान देने की ज़रुरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों का काम सिर्फ उकसाना और भेदभाव पैदा करना है, वो कभी भी भारत की विविधता और महिमा को नहीं समझ पाएंगे।

भाजपा ने किया बचाव

विज के बयान के बाद पार्टी नेता उनके बचाव में उतर आए है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ओ पी धनखड़ ने कहा है कि हमारे कानून के मुताबिक हरियाणा की में बीफ खाने की आज़ादी नहीं है उस पर पूरी तरह बैन है, और देश का अपना कानून और विश्वास है।
वहीं भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि बीफ पर बैन के लिए अलग अलग कानून हैं, लेकिन कुछ लोग अपनी आदत की वजह से इसे खा रहे हैं जो एक बड़ा मुद्दा है

उन्होंने आगे कहा कि जो भी किया जा सकता है वो कानूनी ढांचे के भीतर किया जाना चाहिए।

पढ़े : वरिष्ठ नौकरशाह अमिताभ कांत बोले, भारत में बीफ खाने की हो आजादी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.