Move to Jagran APP

हिन्दुस्तान के खून में भगवान राम का डीएनए : राम नाईक

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का मानना है कि हिन्दुस्तान के खून में भगवान राम का डीएनए है। राज्यपाल राम नाईक आज एटा के कासगंज के सैलई में एक धार्मिक आयोजन में शिरकत कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा भी थे। राज्यपाल का यह

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 03:18 PM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 07:10 PM (IST)
हिन्दुस्तान के खून में भगवान राम का डीएनए : राम नाईक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का मानना है कि हिन्दुस्तान के खून में भगवान राम का डीएनए है। राज्यपाल राम नाईक आज एटा के कासगंज के सैलई में एक धार्मिक आयोजन में शिरकत कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा भी थे। राज्यपाल का यह बयान आज काफी चर्चा में है।

loksabha election banner

इससे पहले भी राज्यपाल राम नाईक बीते दिसंबर में अयोध्या में राम मंदिर बनाने की वकालत कर चर्चा में आ गये थे। श्री नाईक ने कहा था कि कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने, यह उनकी इच्छा है। उनकी यह इच्छा पूरी होनी चाहिए। राम नाईक डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शिकरत करने फैजाबाद गये थे।

इससे पहले भी नाईक ने अयोध्या में एक बयान में कहा था भारत के हर नागरिक के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर राम मंदिर कब बनेगा। तब उन्होंने खुद यह बताया भी था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बारे में विचार करे रहे हैं और पांच वर्ष में ही राम मंदिर मुद्दे का हल सर्वसम्मति से निकालने की कोशिश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.