देखिए, रितिक रोशन की 'काबिल' का टीजर हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' का टीजर सामने आ गया है। संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही ये फिल्म अगले साल 26 जनवरी के मौके पर रिलीज होगी।
मुंबई (जेएनएन)। रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' का पहला टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। लगभग 42 सेकंड के इस टीजर में सिर्फ रितिक की आंखों पर फोकस किया गया है।
रितिक रोशन, कंगना रनोट विवाद पर बोले संजय दत्त
फिल्म का टीजर काफी इंटेंस हैं। इसमें एक रितिक की हरी आंखों पर फोकस किया गया है। जब आप रितिक की आंखों में बेहद गौर से देखेंगे, तो आपको इनमें एक मोमबत्ती नजर आएंगी। रितिक बिना पलक झपके इस मोमबत्ती को देख रहे हैं। टीजर के आखिर में फिल्म की रिलीज डेट दिखाई गई है। इस डेट को देख शाहरुख खान को जरूर झटका लगा होगा। रितिक की 'काबिल' अगले साल 26 जनवरी के मौके पर रिलीज हो रही है।
रितिक रोशन स्टारर 'काबिल' को संजय गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को प्रोड्यूस राकेश रोशन अपने बैनर तले कर रहे हैं। फिल्म में म्यूजिक राजेश रोशन का है। आमतौर पर राकेश रोशन, रितिक के साथ बनाई गई फिल्मों को खुद ही डायरेक्ट भी करते नजर आते हैं। लेकिन इस बार इन्होंने संजय गुप्ता से हाथ मिलाया है।
'काबिल' में रितिक रोशन के अपोजिट यामी गौतम नजर आएंगी। रितिक और यामी पहली बार इस फिल्म में रोमांस करते नजर आएंगे। यामी पिछले दिनों फिल्म 'सनम रे' में नजर आई थीं, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया।
अब पनामा पेपर्स लीक में सामने आया अजय देवगन का नाम
वैसे 'काबिल' से पहले रितिक रोशन की फिल्म 'मोहनजो दारो' रिलीज हो रही है। आशुतोष गोवारिकर की ये पीरियड फिल्म 12 अगस्त को रिलीज हो रही है।