चार राज्यों राज्यपालों की नियुक्ति को राष्ट्रपति के पास भेजे गए नाम
महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और गोवा को जल्द नए राज्यपाल मिल सकते हैं। गृह मंत्रालय ने इन राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति के लिए नामों की संस्तुति राष्ट्रपति के पास भेज दी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, दिग्गज भाजपा नेता वीके मल्होत्रा और लालजी टंडन उन संभावितों में हैं, जिन्हें राज्यपाल बनाया जा सकता है।
नई दिल्ली । महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और गोवा को जल्द नए राज्यपाल मिल सकते हैं। गृह मंत्रालय ने इन राज्यों में राज्यपाल की नियुक्ति के लिए नामों की संस्तुति राष्ट्रपति के पास भेज दी है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, दिग्गज भाजपा नेता वीके मल्होत्रा और लालजी टंडन उन संभावितों में हैं, जिन्हें राज्यपाल बनाया जा सकता है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल के पद पर नियुक्ति के लिए चार नामों की संस्तुति की गई है। अभी हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राष्ट्रपति भवन की ओर से राज्यपालों की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कब की जाएगी। गत 11 अगस्त को कल्याण सिंह ने दावा किया था कि उन्हें राजस्थान के राज्यपाल के पद का प्रस्ताव मिला है और उन्होंने सहर्ष इसे स्वीकार कर लिया है।