कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्रियों येद्दयुरप्पा और कुमारास्वामी के खिलाफ एफआइआर
भूमि बंटवारा मामले में कर्नाटक के दो पूर्व मुख्यमंत्री मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस ने भाजपा के वीएस येद्दयुरप्पा और जनता दल सेक्युलर (जेडी एस) नेता एचडी कुमारास्वामी के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है। दोनों पर एक अधिसूचित भूमि के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगा
नई दिल्ली। भूमि बंटवारा मामले में कर्नाटक के दो पूर्व मुख्यमंत्री मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस ने भाजपा के वीएस येद्दयुरप्पा और जनता दल सेक्युलर (जेडी एस) नेता एचडी कुमारास्वामी के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है। दोनों पर एक अधिसूचित भूमि के आवंटन में अनियमितता का आरोप लगा है।
एफआइआर में येदियुरप्पा पर आरोप लगाया गया है कि अधिसूचित भूमि के आवंटन में अनियमितता बरती गई है. येद्दयुरप्पा ने कुमारस्वामी के एक संबंधी को फायदा पहुंचाने के लिए बेंगलूर में एक ऐसी जमीन का आवंटन किया, जो पहले बेंगलुरु डवलपमेंट अथॉरिटी के पास अधिग्रहीत थी।
मामला 2010 का है। उस वक्त तत्कालीन मुख्यमंत्री वीएस येद्दयुरप्पा ने गंगेनाहाली में एक एकड़ 11 गुंटा मुख्य भूमि की अधिसूचना रद्द कर दी थी। आरोप है कि येद्दयुरप्पा ने अपने राजनीतिक दोस्त एचडी कुमारस्वामी के फायदे के लिए अधिसूचना रद्द कर दी थी।
जमीन आवंटन की यह प्रकिया तब शुरू हुई, जब कुमारस्वामी मुख्यमंत्री थे। लेकिन इसे बतौर मुख्यमंत्री येद्दयुरप्पा ने आवंटित किया। एचडी कुमारास्वामी फरवरी 2006 से अक्टूबर 2007 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं, जबकि बीएस येद्दयुरप्पा मई 2008 से जुलाई 2011 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।