जयमाल के बाद दूल्हे ने किया शादी से इंकार, पिता-पुत्र हिरासत में
गोरखपुर में जयमाल के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बावजूद नहीं मानने पर लड़की वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लिया। लड़की वालों का आरोप है कि दहेज के
लखनऊ। गोरखपुर में जयमाल के बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बावजूद नहीं मानने पर लड़की वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी दूल्हे और उसके पिता को हिरासत में लिया। लड़की वालों का आरोप है कि दहेज के चलते दूल्हे ने शादी से इनकार किया है।
महाराजगंज इलाके के युवक अनूप की बारात कल शाम को आई थी रात करीब 11 बजे तक द्वारपूजा और जयमाल की रस्म पूरी हुई। सभी घराती और बाराती मस्ती में लगे थे। इसी बीच कोई बात दूल्हे को नागवार लगी और वह किनारे जाकर बैठ गया। लड़की पक्ष के लोगों ने आगे की रस्म के लिए उसे बुलाया तो उसने तबीयत खराब होने का बहाना बनाते हुए उठने से इनकार कर दिया।
कुछ देर तक बातचीत के बाद अचानक उसने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के मंडप छोड़कर जाने की खबर फैलते ही सारा उत्साह ठंडा पड़ गया। लड़की पक्ष के लोग दूल्हे को मनाने में लग गए। काफी देर तक मान-मनौव्वल चलता रहा, लेकिन दूल्हा शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। दूल्हे के इनकार करने लड़की पक्ष के लोग भी नाराज हो गए और दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। दूल्हा और उसके पिता कोतवाली पुलिस की कस्टडी में हैं।