नागपुर जेल से मकोका के तीन आरोपी फरार
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले नागपुर केंद्रीय कारागार से मंगलवार अलसुबह पांच कैदी फरार हो गए। इनमें तीन मकोका के तहत आरोपी हैं, जबकि एक को कोर्ट ने हथियार मामले में दोषी करार दिया है। पांचवें पर लूटपाट का आरोप है। इस मामले में फौरी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने
नागपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले नागपुर केंद्रीय कारागार से मंगलवार अलसुबह पांच कैदी फरार हो गए। इनमें तीन मकोका के तहत आरोपी हैं, जबकि एक को कोर्ट ने हथियार मामले में दोषी करार दिया है। पांचवें पर लूटपाट का आरोप है। इस मामले में फौरी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया है। कैदियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
पुलिस ने बताया कि कैदियों की पहचान सिवनी (मध्य प्रदेश) के बिसेन सिंह, मुहम्मद सलेब सलीम और सत्येंद्र गुप्ता के रूप में हुई है। इन तीनों पर मकोका के तहत आरोप दर्ज हैं।
छत्तीसगढ़ से भी एक कैदी फरार
छत्तीसगढ़ के कटघोरा के उप जेल से हत्या का आरोपी फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया। फिल्मों के समान ही उसे अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। उल्लेखनीय है कि कटघोरा उपजेल में हत्या के मामले में निरूद्ध एक बंदी रविवार को निमार्णाधीन बैरक की ओर से दीवार फांद कर फरार हो गया। कटघोरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को भी उसकी पतासाजी को लेकर पुलिस ने जगह-जगह छापामार कार्रवाई की. लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका।
यह भी पढ़ें- छुट्टी से लौटे कैदी से मिली नशीली गोलियां
यह भी पढ़ें- जेल में कैदी भिड़े, एक को पीटा
यह भी पढ़ें- कैदी ने तेजाब पिया, अस्पताल में भर्ती