भाजपा त्रिमूर्ति के चंगुल में फंसकर रह गई है : अरुण शौरी
पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण शौरी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शौरी ने कहा है कि भाजपा त्रिमूर्ति के चंगुल में फंसी हुई पार्टी बनकर रही गई है।
नई दिल्ली । पूर्व मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण शौरी ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। शौरी ने कहा है कि भाजपा त्रिमूर्ति के चंगुल में फंसी हुई पार्टी बनकर रही गई है। उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी, शाह और जेटली मिलकर पार्टी को चला रहे हैं। पार्टी नेता मोदी से भयभीत हैं। एक अंग्रेजी समाचार चैनल से बात करते हुए शौरी ने यह बात कही।
उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी बातों से काम नहीं होता। इनके शासनकाल में अल्पसंख्यकों पर हमले हुए हैं। उन्होंने हाल ही में ईसाइयों पर हुए हमलों का भी जिक्र किया। शौरी इससे पहले बाजपेयी के शासनकाल में सूचना तकनीक और विनिवेश मंत्रालय संभाल चुके हैं। कई वरिष्ठ नेताओं की तरह शौरी को मोदी सरकार में कोई जगह नहीं मिली है। माना जाता है कि इसके चलते वह नाराज हैं। अंग्रेजी चैनल के साथ साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 10 फीसदी विकास दर हासिल करने की बात कोरी हवाई बात है।
धर्मशाला पहुंचे अमित शाह, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता
फर्ज के लिए विदेश यात्रा और मौज के लिए गायब होने में फर्क: जेटली