गर्मी के सितम से तेलंगाना में सभी स्कूल बंद, ओडिशा में लोग बेहाल
गर्मी के बढ़ते प्रकोप से लोगों को बेचैनी होने लगी है। देश के अलग अलग राज्यों में गर्मी का सितम बढ़ता ही जा रहा है।
नई दिल्ली, एएनआई। पूरे भारत में अप्रैल महीने से गर्मी का कहर लोगों पर बरसने लगा है। सूरज से उगलती हुई धूप के कारण गर्मी से लोग अभी से परेशान ऩजर आ रहे हैं। ऐसे में मई और जून के महीनों में अत्याधिक पड़ने वाली गर्मी से लोगों को किस प्रकार से निजात मिल पाएगी।
तेलंगाना में सरकार ने चिलचिलाती गर्मी की वजह से बुधवार से ही गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। यहां तापमान में तेजी और गर्म हवाओं के प्रकोप के चलते सरकार ने ये फैसला किया है।
Telangana government has declared summer holidays for schools from today, due to severe heat wave and steep increase in day temperatures.
— ANI (@ANI_news) April 19, 2017
तो वहीं ओडिशा में भी गर्मी का कहर जारी है। यहां कई जगहों पर गर्म हवाएं चल रही हैं। यहां महिलाओं को कई किलोमीटर चलकर पानी लेकर आना पड़ रहा है।
Odisha continues to reel under severe heat wave, women travel two kilometers to fetch water in Dharmagarh (Kalahandi) pic.twitter.com/WsKbIq1F5e
— ANI (@ANI_news) April 19, 2017
हरियाणा और पंजाब भी जबरदस्त गर्मी और लू की चपेट में हैं। दोनों राज्यों में नारनौल सबसे गर्म रहा। नारनौल में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। देश के दूसरे हिस्सों में भी गर्मी का कहर है। ओडिशा में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। ओडिशा का बलांगिर 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मंगलवार को सबसे गर्म रहा।
यह भी पढ़ें: 45.1 डिग्री तापमान, घरों से बाहर निकलने से बच रहे लोग
यह भी पढ़ें: तापमान में सामान्य गिरावट, गर्मी से राहत नहीं