तेजस्वी बोले- लालू नाम का जाप कर लाइट में बने रहना चाहते हैं सुशील मोदी
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी लालू नाम जप कर लाइट में बने रहना चाहते हैं। इसलिए वे नित-नई तिकड़मबाजी करते रहते हैं।
पटना [जेएनएन]। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी सुबह से लेकर रात तक लालू नाम का सुमरिन करते रहते हैैं। लालू नाम की माला फेरते हैैं ताकि भाजपा में उनका रत्तीभर कल्याण हो जाए।
तेजस्वी ने कहा कि बेरोजगार सुशील मोदी के लिए लालू प्रसाद हर पल वंदनीय व स्मरणीय हैैं। उप मुख्यमंत्री ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर वह इतने बड़े नेता हैैं तो भाजपा के ही उन तीन सांसदों के आरोप का जवाब देकर दिखा दें जिन्होंने सुमो को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। हमारा संपर्क ऐसे अनेकों भाजपा विधायक से है जो सुशील मोदी की नकारात्मक राजनीति से पीडि़त हैैं।
तेजस्वी ने कहा कि सुशील मोदी ने बिहार की छवि को सबसे ज्यादा खराब किया है। उन्हें महागठबंधन की एकता हजम नहीं हो रही है। वह हमारे विकास कार्यों को देखकर बौखलाए हुए हैैं। कहां तो वह मुख्यमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे थे पर अब उनकी दशा यह है कि वह केवल विधान पार्षद बनने के लिए निम्नस्तरीय राजनीति का सहारा ले रहे हैैं।
यह भी पढ़ें: फैसले से खुश नहीं आशोक सिंह की विधवा चांदनी, बोली- प्रभुनाथ को मिले फांसी
तेजस्वी ने कहा कि भाजपा सांसद भोला सिंह, कीर्ति आजाद और शत्रुघ्न सिन्हा ने सुशील मोदी को अहंकारी बताकर उन्हें नकारात्मक राजनीति का जनक बताया है। उनसे नकारात्मक और निम्न स्तर का नेता देश में नहीं है। अपने आप को जिंदा रखने के लिए अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैैं।
यह भी पढ़ें: MLA हत्याकांड: RJD नेता और पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को मिली उम्रकैद