बंधक बना किशोरी से डेढ़ माह तक दुराचार
देश की सबसे बड़ी कालीन नगरी भदोही के औराई में किशोरी को डेढ़ माह से बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। किसी तरह दरिंदे के चंगुल से भाग कर वह चंदौली के मुगलसराय से औराई थाने पहुंची। इस कांड का ताना बुनने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसका खालू (मौसा) था। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
लखनऊ। देश की सबसे बड़ी कालीन नगरी भदोही के औराई में किशोरी को डेढ़ माह से बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। किसी तरह दरिंदे के चंगुल से भाग कर वह चंदौली के मुगलसराय से औराई थाने पहुंची। इस कांड का ताना बुनने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद उसका खालू (मौसा) था। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
औराई की घोसिया निवासी किशोरी के घर खालू मुन्ना का आना जाना लगा रहता था। उसके साथ दो-चार बार पियरोपुर निवासी मंजूर भी किशोरी के यहां आ चुका था। मुन्ना किशोरी को अच्छे घर शादी का झांसा देता रहा। 15 जून को परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। मौका ताड़ मुन्ना किशोरी के घर पहुंचा और बहलाकर साथ ले गया। परिवार के लोग जब वापस आए तो किशोरी को न पाकर लोगों से पूछताछ की। किसी ने उसे मौसा के साथ जाते देख लिया था। उसके बाद घर वालों ने मुन्ना से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। थक हारकर मुन्ना के घर पहुंचे लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया। अंतत: थाने में मुन्ना सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों से काफी पूछताछ भी की, लेकिन किशोरी के बारे में किसी ने मुंह नहीं खोला।
ईद के दिन मंगलवार को औराई थाने पहुंची किशोरी ने आपबीती सुनाई तो पुलिस के होश उड़ गए। पीड़िता के मुताबिक मुन्ना शादी का झांसा देकर उसे बभनौटी ले गया। यहां पियरोपुर निवासी मंजूर को सौंप दिया गया। वह उसे ट्रक पर बैठाकर मुगलसराय ले गया। वहां बेलाल के घर पर रखा। आरोप लगाया कि रात में मंजूर और बेलाल ने दुष्कर्म किया। दोनों ने दूसरे दिन भी आबरू लूटी। तीसरे दिन मंजूर यह कहकर चल दिया कि अब बेलाल ही उसका पति है। तब से बेलाल उसकी इज्जत लूटता रहा। उसके न रहने पर मां राबिया उसकी रखवाली करती। मंगलवार को घर पर राबिया अकेली थी। किशोरी को मौका मिल गया। वह बाहर से दरवाजा बंद कर निकल गयी और किसी तरह औराई थाने पहुंची। मंगलवार को महिला पुलिस की सुपुर्दगी में रखने के बाद बुधवार को उसे मेडिकल मुआयना के लिए भेजा।
टूंडला से अगवा किशोरी से मथुरा में दुष्कर्म
फीरोजाबाद से नाटकीय अंदाज में अगवा होने के 24 घंटे बाद घर लौटी किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। किशोरी का कहना है कि उसे लेकर जाने वाले बाइक से मथुरा ले गए, जहां एक होटल में रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे बस स्टैंड पर छोड़ आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक वृद्ध को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार दोपहर आगरा के तीन युवक बाइक से पचोखरा क्षेत्र के गांव निवासी युवक के घर अपनी विकलांग बहन के लिए लड़का देखने पहुंचे थे। जहां बाइक सवारों ने परिवार को बातों में फंसा लिया और रिश्ते की बात तय कर ली थी। इसके बाद युवक पत्नी की बीमारी का हवाला देते हुए उनकी 16 वर्षीय पुत्री को बहन को तैयार करने के लिए अपने साथ ले गए थे। हकीकत सामने आने के बाद परिजनों ने गांव के ही प्रेमचंद्र के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया।
कल दोपहर करीब दो बजे किशोरी रहस्यमय ढंग से घर वापस लौट आई। पीड़िता ने बताया कि बाइक सवार युवक राजू आगरा में बाइक छोड़कर उसे बस से मथुरा ले गया। वहां होटल में ले जाने के बाद उसको शादी करने का झांसा देकर रात भर दुष्कर्म किया। कल सुबह युवक उसे बस स्टैंड के समीप मोबाइल में कूपन रिचार्ज कराने का बहाना बनाकर अकेला छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह बस में बैठकर घर आई। पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।