Move to Jagran APP

सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के लवेदी थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने साथियों संग मिलकर किशोरी को अगवा किया और सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने घटना में नामजद एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इससे पहले पुलिस दुष्कर्म की बात से इन्कार कर रही थी।

By Edited By: Published: Mon, 07 Apr 2014 10:28 PM (IST)Updated: Tue, 08 Apr 2014 04:47 PM (IST)
सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाया

इटावा [जासं]। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के लवेदी थाना क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने साथियों संग मिलकर किशोरी को अगवा किया और सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने घटना में नामजद एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इससे पहले पुलिस दुष्कर्म की बात से इन्कार कर रही थी।

loksabha election banner

चंद्रपुरा निहाल सिंह गांव निवासी किशोरी की विधवा मां रविवार सुबह पड़ोसी के बेटे की गोद भराई में शामिल होने आगरा गई थी। घर में किशोरी के साथ उसका छोटा भाई था जो बकरियां चराने चला गया। दोपहर बाद भाई घर लौटा तो किशोरी को न पाकर उसे खोजने लगा। गांव वालों से पता चला कि पड़ोसी अरविंद सिंह अपनी भाभी रेनू और कुछ साथियों के साथ उसकी बहन को उठा ले गया है। शाम को मां के लौटने पर भाई ने वारदात की सूचना दी। अनहोनी की आशंका से बदहवास मां पुलिस व ग्रामीणों के साथ बेटी की तलाश में निकली। इस बीच एक खेत में किशोरी का शव झुलसी हुई अवस्था में मिला। घटनास्थल के हालात भी दुष्कर्म की ओर इशारा कर रहे थे। किशोरी की मां के मुताबिक उसने पड़ोसी युवक और उसके साथियों को खेत से भागते हुए देखा है। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी देवर-भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.