महाराष्ट्र: छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करता था शिक्षक, मामला दर्ज
छात्राओं के साथ यौन प्रताड़ना मामले में औरंगाबाद के एक शिक्षक पर मामला दर्ज किया गया है।
औरंगाबाद (जेएनएन)। महाराष्ट्र के बीड जिला स्थित सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय स्कूल से शनिवार को छात्राओं के साथ यौन प्रताड़ना का मामला सामने आया है। प्राप्त खबर के अनुसार, स्कूल का एक शिक्षक अपने सामने छात्राओं को खुले में नहाने को मजबूर करता था और रात में उनके साथ अश्लील हरकतें करता था।
यह मामला तब सामने आया जब जिले के शिरुर तालुक स्थित स्कूल की कक्षा 7 की एक छात्रा ने अडवोकेसी ग्रुप 'लेक लड़की अभियान' से इसकी शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि शिक्षक ने जबरन लड़कियों को अपने सामने नहाने को कहा और रात में अश्लील हरकतें कीं।
पढ़ें: नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
लड़की के अनुसार, गत पांच महीनों से यह सिलसिला चल रहा था। लड़की के माता-पिता ने उसको स्कूल से निकालकर नाबालिग होने की बजाय उसकी शादी कर दी। शिरूर पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है।
उक्त स्कूल में 120 बच्चे हैं और इनमें 36 लड़कियां हैं। यहां कक्षा 7 तक के लड़के और लड़कियों के लिए अलग निवास की सुविधा है। इस स्कूल में कुल 8 पुरुष शिक्षक हैं, जिनमें से दो हमेशा स्कूल में बने रहते हैं। इस स्कूल में कोई भी महिला टीचर या वॉर्डेन नहीं है।
पढ़ें: पंचकूला मे 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
'लेक लड़की अभियान' की संस्थापक वर्षा देशपांडे के अनुसार, उन्होंने कुछ सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में स्कूल विजिट किया। जब लड़कियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका यौन शोषण होता है। शिरुर पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया। आरोपी शिक्षक फरार है। बीड के एसपी जी श्रीधर ने बताया, ‘हम आरोपी शिक्षक को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।‘