तसलीमा का वीजा एक साल बढ़ा
गृह मंत्रालय ने पिछले महीने वीजा आवेदन प्रक्रिया का सत्यापन शुरू करने के फैसले के बाद 51 वर्षीय लेखिका को दो माह का अस्थायी वीजा दिया था। सरकार के इस फैसले के बाद तसलीमा गत दो अगस्त को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिली थीं। गृह मंत्री ने उन्हें भरोसा दिया था कि उनके लिए लंबी अवधि का वीजा जारी करने पर विचार किया जाएगा।
नई दिल्ली। विवादित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन को केंद्र सरकार ने एक साल का वीजा दे दिया है। अब वह अगले साल अगस्त तक भारत में रह सकती हैं।
गृह मंत्रालय ने पिछले महीने वीजा आवेदन प्रक्रिया का सत्यापन शुरू करने के फैसले के बाद 51 वर्षीय लेखिका को दो माह का अस्थायी वीजा दिया था। सरकार के इस फैसले के बाद तसलीमा गत दो अगस्त को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिली थीं। गृह मंत्री ने उन्हें भरोसा दिया था कि उनके लिए लंबी अवधि का वीजा जारी करने पर विचार किया जाएगा। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को यहां कहा, 'लेखिका का वीजा अगस्त, 2015 तक बढ़ा दिया गया है।'
चरमपंथियों की धमकी के बाद तसलीमा को 1994 में अपना वतन छोड़ना पड़ा था। इसके बाद से वह अमेरिका, यूरोप और भारत में रह रही हैं।
नई दिल्ली: राजनाथ से मिलीं तसलीमा, अंधेरे दिन खत्म होने का मिला आश्वासन