असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई अस्पताल में भर्ती
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 01 May 2016 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 01 May 2016 10:02 PM (IST)
गुवाहाटी, प्रेट्र। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक गोगोई ने पेट दर्द की शिकायत की थी।
डॉक्टरों का कहना है कि मुख्यमंत्री की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। असम के राज्यपाल पीबी आचार्य ने रविवार को अस्पताल जाकर गोगोई का हालचाल पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। डॉक्टरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें