Move to Jagran APP

Tamil Nadu: गांजे के नशे में महिला से चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

Tamil Nadu में एक कार में महिला से चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गुरुवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पीड़िता के जेवर भी छीन लिए थे। जांच में पता चला कि आरोपियों ने गांजा ले रखा था।

By Mahen KhannaEdited By: Published: Thu, 11 Aug 2022 05:09 PM (IST)Updated: Thu, 11 Aug 2022 05:09 PM (IST)
Tamil Nadu: गांजे के नशे में महिला से चाकू की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार
तमिलनाडु के चेन्नई में 40 वर्ष की महिला से दुष्कर्म।

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के चेन्नई के पोरूर क्षेत्र के पास एक कार में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गुरुवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पीड़िता के जेवर भी छीन लिए थे। तमिलनाडु पुलिस के अनुसार पोरूर के पास एक कार में चाकू की नोंक पर एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

loksabha election banner

गांजे के नशे में थे आरोपी

यह घटना उस समय हुई जब पोरूर की 40 वर्षीय महिला रात में अपनी कार में ड्राइवर के साथ यात्रा कर रही थी। पीड़िता के हवाले से पुलिस ने दावा किया कि महिला कोलाथुवनचेरी के पास पोरूर से कार में यात्रा कर रही थी, तभी कुछ लोगों ने गांजा के नशे में उनका वाहन रोक दिया और चालक को चाकू से धमकाया। उन्होंने चालक पर हमला किया और महिला को झोंपड़ियों से घिरी सुनसान जगह पर ले गए। पुलिस ने सूर्य प्रकाश (21), दिनेश (28) गणेश (19), करुप्पैया (27), संतोष (21), और सुभाष (19) नामक आरोपियों को इसके बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया है।

कोलाथुवनचेरी क्षेत्र में बढ़ रही गांजे की बिक्री

पुलिस ने आगे बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली है कि राज्य के कोलाथुवनचेरी क्षेत्र में गांजे की बिक्री बढ़ रही है। ऐसी खबरें भी सामने आई हैं कि नशा करने वाले अक्सर लूट और अन्य अपराधों की घटनाओं में लिप्त रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.