तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के लिए देशभर में चल रहा दुआ का दौर
अस्पताल के बाहर जहां अम्मा के समर्थक उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है।
चेन्नई, (जेएनएन)। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में दो महीने से अधिक समय से भर्ती तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को रविवार शाम दिल का दौरा पड़ा। अपोलो अस्पताल द्वारा सूचना दी गई है उनका इलाज किया जा रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं। उन्हें फिलहाल आइसीयू में रखा गया है। अस्पताल के बाहर उनके हजारों समर्थक इकट्ठा हो गए। बुखार एवं निर्जलीकरण की शिकायत के चलते जयललिता को 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल के बाहर जहां अम्मा के समर्थक उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। वहीं प्रशासन ने अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पढ़ें- जया को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल के बाहर समर्थकों का हुजूम, प्रशासन अलर्ट
जयललिता के लिए तमाम बड़ी हस्तियाों ने ट्वीट कर उनके जल्द ठीक होने की दुआ की।
देखिए, जयललिता के 'एक्ट्रेस' से 'अम्मा' बनने तक का सफर
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने लिखा, 'तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की गंभीर हालत के बारे में जानकार बुरा लग रहा है। उनके ठीक होने और जल्दी इलाज की कामना करता हूं।'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने ट्वीट कर लिखा है, 'तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता जी के स्वास्थ्य के बारे में पता चला। महाराष्ट्र उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता है।Feeling bad to know abt da critical condition of TN CM Selvi Jayalalitha. Praying fr her speedy recovery and quick response 2 the treatment.
— M Venkaiah Naidu (@MVenkaiahNaidu) December 4, 2016
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'जयललिता जी के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हूं। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। भगवान उन पर कृपा करें।Got to know about Tamil Nadu CM #Jayalalithaa ji's health.
Maharashtra prays for her speedy recovery !— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 4, 2016
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, 'जयललिता जी के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूं। मुझे आशा है कि वो जल्द बेहतर हो जाएंगी।Very concerned about Jayalalitha Ji's health. I pray for her speedy recovery. God bless her
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 5, 2016
Praying for Jayalalithaa ji's quick recovery. I hope she gets better very soon
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 4, 2016
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हूं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं और सभी उनके लिए प्रार्थना करें।'
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरी उनकी प्रार्थना जयललिता के साथ है वो जल्दी स्वस्थ हो जाएं।Totally worried about the health of #Jayalalithaa Ji. Wishing and Praying for speedy recovery. Let's all pray for her.
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 4, 2016