Move to Jagran APP

अभिनेत्री खुशबूः फिल्म से राजनीति तक का सफर

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री खुशबू का जन्म 29 सितंबर 1970 को हुआ था। इनका पूरा नाम खूशबू सुंदर है। लेकिन लोग इन्हें प्यार से केवल खुशबू ही कहकर बुलाते हैं। खुशूबू अभिनेत्री होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, टेलीविजन होस्ट और नेत्री भी हैं। इन्होंने मुख्यत: दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया

By manoj yadavEdited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 06:33 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 09:36 PM (IST)
अभिनेत्री खुशबूः फिल्म से राजनीति तक का सफर

नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री खुशबू का जन्म 29 सितंबर 1970 को हुआ था। इनका पूरा नाम खूशबू सुंदर है। लेकिन लोग इन्हें प्यार से केवल खुशबू ही कहकर बुलाते हैं। खुशूबू अभिनेत्री होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, टेलीविजन होस्ट और नेत्री भी हैं। इन्होंने मुख्यत: दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है। इन्हें तमिलनाडु सरकार की तरफ से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

loksabha election banner

खुशबू का जन्म अंधेरी [मुंबई] में हुआ था। इनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा अंधेरी स्थित स्वामी मुक्तानंद हाई स्कूल में हुई। खुशबू के तीन भाई भी हैं। खुशबू हिंदी, तमिल, तेलगू, मराठी और अंग्रेजी भाषा बोलती हैं।

खुशबू फिल्मों में पहली बार राजा नन्ना राजा [कन्नड़ फिल्म] में एक बाल कलाकार के रूप में नजर आईं। लेकिन 1980 के शुरुआती माह में ही ही बर्निंग ट्रेन एक हिंदी फिल्म में बाल कलाकार की भूमिका में नजर आई। उसके बाद थोड़ी सी बेवफाई में भी अभिनय किया। लेकिन इन फिल्मों में इनको क्रेडिट नहीं मिला। 1981 में इनको लावारिश फिल्म में अभिनय करने का मौका मिला, जिसकी इनको पूरी क्रेडिट मिली। 1982 में बनी फिल्म दर्द का रिश्ता में भी अभिनय का मौका मिला।

1981-1985 के बीच इन्होंने कई फिल्मों जैसे-आपस की बात, बेमिसाल, जानू, पत्तों की बाजी और तन-बदन में बाल कलाकार की भूमिका निभाई। इसके बाद से इन्होंने लगभग सौ फिल्मों में काम किया। खुशबू ने कमल हासन, रजनीकांत, विष्णुवर्धन, वेंकटेश, नागार्जुना, रविचंद्रन, ममोटी, मोहनलाल, सुरेश गोपी, सत्यराज और प्रभु के साथ भी अभिनय किया है। 1985 में बनी फिल्म 'मेरी जंग' में अनिल कपूर की बहन की भूमिका निभाई और जावेद जाफरी के साथ 'बोल बेबी बोल, मेरे संग डोल' पर डांस किया जो सुपर हिट गाना था।

खुशबू दक्षिण भारतीय फिल्मों की नंबर एक अभिनेत्री हैं। खुशबू ने दो हिंदी फिल्मों 'दीवाना मुझसा' नहीं और 'प्रेमदान' में भी अभिनय किया लेकिन दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं। इन्होंने तमिल फिल्म 'थारवाथिन थालवेइन' से अभिनय की शुरुआत की। खुशबू अपने टीवी शो 'जैकपॉट' पहचानी जाती हैं। इनके टीवी सीरियल हैं-'कालकी', 'जनानी' और 'खंगुमम'। तमिल फिल्मों के अलावा, कन्नड़, हिंदी और मलयालम फिल्मों में भी अभिनय किया है।

खुशबू ने 2000 में लोकप्रिय अभिनेता-निर्देशक सुंदर सी से शादी किया। खुशबू की दो बेटियां अवंतिका और अनंदिता हैं। जिनके नाम पर इन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का नाम रखा है। वे पिछले बीस वर्षों से चेन्नई में रहती हैं। खुशबू के तीनों भाई भी चेन्नई में ही रहते हैं। खुशबू ने अपनी सहेली सुकन्या से शाष्त्रीय नृत्य भी सीखा है। खुशबू आज कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगी। इसके बाद से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत होगी। 2010 में उन्होंने द्रमुक का दामन थामा था। उस समय पार्टी तमिलनाडु की सत्ता में थी।

पढ़ेंः साउथ की अभिनेत्री खुशबू थामेंगी कांग्रेस का दामन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.