यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख ने की सुषमा स्वराज के साथ बैठक
इस बैठक में इसी साल यहां होने वाले वार्षिक भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
नई दिल्ली, जेएनएन। यूरोपीय संघ की विदेश नीति मामलों की प्रमुख फेडरिका मोगहेरिनी ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया। इस बैठक में इसी साल यहां होने वाले वार्षिक भारत-यूरोपीय संघ सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
मोगहेरिनी ने विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में भी हिस्सा लिया। इसमें पिछले साल ब्रसेल्स में हुए वार्षिक सम्मेलन में लिए गए फैसलाों की प्रगति समीक्षा की गई। मोगहेरिनी दो दिन की भारत की यात्रा पर हैं।
यूरोपीय संघ इस बात के लिए दबाव बना रहा है कि वह कई यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के साथ द्विपक्षीय निवेश करारों को छह महीने का विस्तार दे, क्योंकि ये जल्द समाप्त होने वाले हैं। किसी करार के अभाव में दोनों पक्षों के व्यापारिक संबंध और एफटीए वार्ता पर असर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिले अमेरिकी NSA, अातंकवाद सहित कई मुद्दों पर हुई बातचीत