एम्स में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का सफल किडनी प्रत्यारोपण
करीब पांच घंटे चले ऑपरेशन में एम्स व पीजीआइ चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मिलकर किडनी प्रत्यारोपण किया। अनरिलेटेड स्वैच्छिक डोनर ने उन्हें किडनी दान की है।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का एम्स में किडनी का सफल प्रत्यारोपण हुआ। शनिवार को करीब पांच घंटे चले ऑपरेशन में एम्स व पीजीआइ चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मिलकर किडनी प्रत्यारोपण किया। अनरिलेटेड स्वैच्छिक डोनर ने उन्हें किडनी दान की है।
एम्स प्रशासन का कहना है कि प्रत्यारोपण के बाद सुषमा स्वराज व डोनर दोनों ठीक हैं। उन्हें आइसीयू में रखा गया है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।एम्स में सुबह करीब 9.30 बजे से सर्जरी शुरू हुई और ढाई बजे पूरी हुई। इस ऑपरेशन में डॉक्टरों समेत 50 लोगों की टीम शामिल थी।
एम्स के निदेशक डॉ. एमसी मिश्रा, डीन व कार्डियक थोरेसिक सर्जरी के प्रमुख डॉ. बलराम ऐरन की देखरेख में ऑपरेशन किया गया। पीजीआइ चंडीगढ़ के किडनी प्रत्यारोपण सर्जन व प्रोफेसर डॉ. एम मिंज व एम्स के प्रोफेसर डॉ. वीके बंसल ने सुषमा स्वराज की किडनी प्रत्यारोपित की। इसके अलावा ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया विभाग के चार विशेषज्ञ डॉक्टर ऑपरेशन में शामिल थे। डॉ. मिंज का 3000 से ज्यादा मरीजों की किडनी प्रत्यारोपण का अनुभव है।
उल्लेखनीय है कि सुषमा को पहले से मधुमेह की परेशानी रही है। उनकी किडनी फेल्योर का यही मुख्य कारण माना जा रहा है। उन्हें सात नवंबर को एम्स में भर्ती किया गया था। 16 नवंबर को उन्होंने खुद ट्वीट कर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी और बताया कि किडनी फेल्योर के चलते वह एम्स में भर्ती हैं। जहां किडनी प्रत्यारोपण होना है। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें किडनी दान करने की इच्छा जाहिर की थी।
Photos: इस सिपाही ने सुषमा के लिए की किडनी की थी पेशकश
अनरिलेटेड है किडनी डोनर
सुषमा स्वराज को किडनी दान करने वाला कोई नजदीकी रिश्तेदार नहीं है, बल्कि अनरिलेटेड डोनर हैं। अंग प्रत्यारोपण के नियमों के अनुसार पति-पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन, बेटा-बेटी, दादा-दादी को ही नजदीकी डोनर की श्रेणी में रखा जाता है। रिश्तेदारों को अनरिलेटेड डोनर की श्रेणी में रखा जाता है। परिचित व्यक्ति भी भावनात्मक लगाव होने पर किसी को किडनी दान कर सकता है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के किडनी का एम्स दिल्ली में प्रत्यारोपण किया गया। सुबह करीब 8.30 बजे से ऑप
रेशन शुरू हुअा था। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्वराज का अॉपरेशन किया। अनरिलेटेड डोनर से किडनी सुरक्षित निकालकर डॉक्टर उसे प्रत्यारोपित किया।
पढ़ेंः सुषमा स्वराज के गुर्दे का प्रतिरोपण इस सप्ताह संभव, अनजान शख्स दे रहा किडनी