Move to Jagran APP

अब आंध्र प्रदेश के हुए सुरेश प्रभु

राज्‍यसभा में पहले हरियाणा से आए रेल मंत्री सुरेश प्रभु अब आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्‍व करेंगे। भाजपा की दूसरी सूची में उन्‍हें उम्‍मीद्वार बनाया गया है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Mon, 30 May 2016 08:58 PM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 09:39 PM (IST)
अब आंध्र प्रदेश के हुए सुरेश प्रभु

नई दिल्ली (जागरण ब्यूरो)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु अब राज्यसभा में आन्ध्रप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहले कार्यकाल मे हरियाणा से आए प्रभु को इस बार भाजपा ने आन्ध्रप्रदेश से भेजा है। सोमवार को जारी दूसरी सूची में प्रभु के साथ साथ मध्य प्रदेश से एमजे अकबर, महाराष्ट्र से विनय सहस्त्रबुद्धे और विकास महात्मे, उत्तर प्रदेश से शिव प्रकाश शुक्ला और झारखंड से महेश पोद्दार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है।

loksabha election banner

जबकि उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भूपेंद्र सिंह औक दयाशंकर सिंह तथा बिहार में विनोद नारायण झा को उतारा गया है। महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए भी तीन उम्मीदवार तय किए गए हैं।

रविवार को भाजपा ने राज्यसभा के लिए 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को इस बार उत्तर प्रदेश की बजाय झारखंड भेजा गया है। जबकि झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले अकबर को मध्य प्रदेश भेजा गया है।

सुरेश प्रभु से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

राज्य सभा से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.